Bihar

60 सीट पर तेजस्वी यादव से बिगड़ रही बात? पटना में महागठबंधन की बैठक छोड़ दिल्ली पहुंचे मुकेश सहनी

बिहार विधानसभा चुनाव में 60 सीट मांग रही विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के आवास पर बुधवार को बुलाई गई महागठबंधन की बैठक छोड़कर दिल्ली पहुंच गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद महागठबंधन की कोर्डिनेशन कमिटी की बैठक में शामिल हुए हैं। मुकेश सहनी लगातार 60 सीट मांग रहे हैं और कह रहे हैं कि थोड़ा-बहुत कम सीट मिलेगा तो भी चलेगा। महागठबंधन में मुकेश सहनी के लिए थोड़ा-बहुत कम सीट निकालना मुश्किल है। सहनी ने दिल्ली में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि मीटिंग की सूचना रात में आई और तब तक वो दिल्ली के लिए निकल चुके थे, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष गए हैं।

दो दिन पहले ही मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया पर पार्टी का दो एजेंडा शेयर किया था। पहले एजेंडा में सहनी ने लिखा- “विकासशील इंसान पार्टी 60 सीटों पर लड़ेगी, शेष सीटों पर सहयोगी दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।” दूसरे एजेंडा में सहनी ने कहा- “पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए घोषणा की है कि 50% सीटों पर अति पिछड़ा वर्ग और एससी-एसटी समाज के उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। … दशकों से जिन समुदायों को सत्ता में भागीदारी से वंचित रखा गया, VIP उन्हें नेतृत्व देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी सीट बंटवारे के मसले पर महागठबंधन से आखिरी मौके पर नाराज होकर बाहर आ गए थे। तेजस्वी यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठकर गए सहनी ने बाद में एनडीए का दामन थामा, जहां बीजेपी कोटे से उन्हें 11 सीटें मिलीं। सहनी के 4 विधायक जीते और वो मंत्री भी बने। लेकिन यूपी में कई सीटों पर भाजपा के खिलाफ 2022 का चुनाव लड़ना उन्हें महंगा पड़ा। सीएम नीतीश कुमार ने सहनी को सरकार से बर्खास्त कर दिया। भाजपा ने उनके तीन विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। तब से सहनी विपक्षी दलों के साथ चल रहे हैं।

बिहार में मुकेश सहनी को लेकर रोचक राजनीतिक घटनाक्रम चल रहा है। एनडीए के नेता उन्हें वापस बुलाने में जुट गए हैं। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और नीतीश सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने आज ही कहा है कि सहनी को तेजस्वी 60 सीट नहीं देंगे इसलिए बेहतर है कि वो एनडीए में लौट आएं। संतोष सुमन ने कहा है कि सहनी समाज भी एनडीए के साथ है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

15 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

15 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago