लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि वे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की राजनीति में निभाई जा रही “ईमानदार भूमिका” की सराहना करते हैं. जब चिराग पासवान से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि प्रशांत किशोर ने उनका लोकप्रिय नारा ‘बिहार पहले, बिहारी पहले’ हाईजैक कर लिया है, तो उन्होंने इस बात को सिरे से नकार दिया. उन्होंने कहा, “कोई किसी के एजेंडे को हाईजैक नहीं कर सकता.
उन्होंने कहा कि बिहार में जो भी व्यक्ति जाति, धर्म और पंथ से ऊपर उठकर राज्य और बिहारियों की भलाई के लिए सोचता है, वह स्वागत योग्य है. चिराग पासवान ने कहा, “प्रशांत जी अपनी एक ईमानदार भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी मैं सराहना करता हूं. मैं बिहार की राजनीति में हर उस व्यक्ति का स्वागत करता हूं, जो जात-पात, धर्म-मजहब से ऊपर उठकर बिहार और बिहारियों के लिए काम करने की सोच रखता है.”
चिराग पासवान ने कहा कि लोकतंत्र में विकल्प होना ही इसकी खूबसूरती है. अगर किसी को ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ का एजेंडा पसंद है तो वह उसका समर्थन करे, किसी को MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण सही लगता है तो वह उस रास्ते पर चले और अगर कोई मेरे M-Y समीकरण जो कि महिला और युवा है, के साथ जुड़ना चाहता है तो वह भी एक विकल्प है. उन्होंने कहा, “प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति में सकारात्मक और ईमानदार भूमिका निभा रहे हैं, और मैं इसे सकारात्मक दृष्टिकोण से देखता हूं.”
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…