पटना मद्य निषेध विभाग के पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार यादव के खगड़िया कृष्णपुरी स्थित आवास पर स्पेशल निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की है। आज यानी गुरुवार को सुबह आठ बजे से निगरानी की टीम पुलिस उपाधीक्षक के आवास पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, अभय कुमार 1994 बैच में दारोगा बने थे।
इन्हें मुंगेर जिले के कजरा थाना में ड्यूटी के दौरान नक्सलियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। काफी प्रयास के बाद उन्हें नक्सलियों के चंगुल से मुक्त कराया गया था। फिलहाल, वे पटना मद्य निषेध विभाग में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। हालांकि, छापेमारी की प्रशासनिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन, सूत्रों के मुताबिक 2 घंटे से पुलिस उपाधीक्षक के घर पर छापेमारी जारी है। स्थानीय पुलिस उनके आवास को चारों तरफ से घेर रखा है।
खबर अपडेट की जा रही है…
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…