Bihar

गोपाल खेमका हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार! कारोबारी रंजिश में सुपारी देकर शूटर से कराई गई हत्या

पटना के चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी एक कारोबारी है। पुलिस ने कारोबारी के एक सहयोगी को भी हिरासत में लिया है। पुलिस अब तक इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जांच में पता चला है कि हत्या की साजिश बेऊर जेल और एक राजनीतिक व्यक्ति से भी जुड़ी है। शूटर को हत्या के लिए सुपारी मिली थी।

मुख्य शूटर उमेश को मिली थी सुपारी

पुलिस के अनुसार, उमेश यादव उर्फ विजय मुख्य शूटर है। पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमेश को गोपाल खेमका की हत्या के लिए 3.5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। उमेश पटना सिटी का रहने वाला है. उसने 4 जुलाई 2025 की रात को गांधी मैदान इलाके में खेमका के अपार्टमेंट के गेट पर गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने उमेश से पूछताछ के बाद कई जगहों पर छापेमारी की और अहम सबूत जुटाए।

हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल, स्कूटी और कपड़े बरामद

पटना पुलिस ने उमेश यादव से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, स्कूटी और उसके कपड़े बरामद किए हैं। इसके अलावा, सुपारी के तौर पर दिए गए 3 लाख रुपये भी पुलिस ने जब्त किए हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन से अहम सुराग मिले हैं। जांच में पता चला कि हत्या की साजिश 10 दिन पहले रची गई थी। इसमें 3 से 4 अपराधी शामिल थे।

हत्या के पीछे जमीन विवाद का शक

पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद हो सकता है। पुलिस ने बेऊर जेल में बंद कुख्यात अपराधी अजय वर्मा से भी पूछताछ की है। पुलिस को लगता है कि इस हत्याकांड के तार अजय वर्मा के गैंग से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब मास्टरमाइंड और अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस साजिश के पूरे नेटवर्क को उजागर करने की कोशिश कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

9 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

18 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

19 घंटे ago