Bihar

हमारी सरकार होती तो मीडिया ने तेजस्वी यादव का खाल नोंच लिया होता, गोपाल खेमका मर्डर केस पर खूब बरसे नेता प्रतिपक्ष

पटना में व्यापारी गोपाल खेमका मर्डर केस को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मीडिया से बातचीत में गोपाल खेमका मर्डर केस बिफर उठे। इस मर्डर केस से गुस्साए तेजस्वी यादव ने यहां तक कह दिया कि अगर उनकी सरकार होती तो मीडिया उनकी खाल नोंच लेती। पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘दुख होता है। देखा नहीं जा रहा है इनके परिवार का दुख हमलोगों को। दिस इस टू मच। जंगलराज की बात करने वाले आज कहां हैं? क्या सुनवाई हो रही है, क्या कार्रवाई हो रही है, क्या ऐक्शन लिया गया है? हम इसीलिए हमेशा बुलेटिन जारी करते हैं कि बिहार में ऐसा कोई दिन नहीं है जब गोलियां नहीं चलती हैं। नेता विरोधी दल के यहां गोलियां चलती हैं। मुख्यमंत्री आवास के बाहर गोलियां चलती हैं। जज साहब के घर के बाहर गोलियां चलती हैं, इनके मंत्री के घर के बाहर गोलियां चलती हैं। विश्वशरैया भवन के सामने सड़क पर अपराधी एडीजी के सामने गोली मारते हुए जाता है। आज तक कोई अपराधी पकड़ा गया? मेरे घर के बाहर चार गोलियां चलीं क्या हुआ, क्या ऐक्शन लिया गया, किसपर जिम्मेदारियां तय की गईं?’

तेजस्वी यादव ने कहा कि आप समझ सकते हैं कि बिहार की स्थिति भयावह है। इस सरकार में डर-भय खत्म हो गया है। आपको इंतजार करना है कि कब आपको आकर कोई ठोक कर चला जाए। जो आपको महसूस हो रहा है ना वहीं हमको भी महसूस हो रहा है। हमलोग इंसान हैं। इतना बड़ा नाम है इनका। छह साल से इनके बेटे का हत्यारा क्यों नहीं पकड़ा गया, ये क्यों नहीं पकड़ा गया? सीसीटीवी हर जगह रोड पर लगा है। प्रधानमंत्री आते हैं कहने कि जंगलराज है, अपने दोनों उपमुख्यमंत्रियों को बुलाकर पूछिए , हिसाब लीजिए कि क्यों बार-बार बिहार का अपराध बढ़ रहा है? यह पहली घटना तो नहीं है ना। लगातार हो रहा है। कोई ऐसा जिला नहीं है जहां गैंगरेप, हत्या, अपहरण या लूटपाट नहीं हो रहा है। सॉरी टू से। आपको लोगों कि कोई भूमिका नहीं है। अब तक यह घटना होती तो तेजस्वी यादव की खाल नोंच लिया होता मीडिया ने। एनडीए की राज में घटना है तो छिपाओ, प्रोपगेंडा करो।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

12 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

21 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

21 घंटे ago