Bihar

जमीन विवाद में हत्या, 4 लाख में डील, डेढ़ महीने की रेकी; गोपाल खेमका मर्डर केस में पुलिस का खुलासा

पटना के बहुचर्चित गोपाल खेमका मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया। डीजीपी विनय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गोपाल खेमका की हत्या की सुपारी अशोक साह ने दी थी। जमीन विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। जिसके लिए 4 लाख रूपए में डील हुई थी। सुपारी किलर उमेश यादव को एडवांस के तौर पर 50 हजार रूपए दिए गए थे। हत्या की साजिश डेढ़ महीने पहले रची गई थी। की गिरफ्तारी हो गई है जबकि गिरफ्तारी के बाद एनकाउंटर में विकास उर्फ राजा ढेर हुआ है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि छापेमारी में अशोक साह के घर पर भारी मात्रा में जमीन के कागजात और 70 राउंड गोलियां मिली हैं। गोपाल खेमका हत्याकांड में शूटर उमेश को हथियार अशोक साह ने दिए थे। उसी ने खेमका का रूटीन भी बताया था। कि कब-जाते हैं। शूटर को जानकारी दी गई थी कि रेगुलर शाम 8 बजे के आसपास बांकीपुर क्लब जाते थे और 11.30 बजे के आसपास खुद गाड़ी चलाकर आते थे। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इस केस की जांच में पटना के सभी सीसीटीवी को खंगाला गया, तकनीकी सबूत जुटाए गए। और फिर भागने के रास्ते का सीसीटीवी खंगालते हुए अभियुक्त के घर तक पहुंचे। शूटर उमेश कुमार की निशानदेही पर पुलिस को उसके घर से 59 गोलियां मिली।

वहीं 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका हत्याकांड के केस से भी जुड़कर तफ्तीश को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि अशोक साह से पहले भी नोमानी, कमलिया मर्डर केस में भी पूछताछ हुई थी। बिहारशरीफ में कोल्ड स्टोरेज के विवाद में जेल भी गया था।

बिहार पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीपी विनय कुमार, एडीजी अभियान कुंदन कृष्णन, पटना के आईजी जितेंद्र राणा, पटना के एसपी कार्तिकेय शर्मा सहित पटना पुलिस के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

4 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

4 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

9 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

20 घंटे ago