Bihar

बिहार: फर्जी BLO बनकर आए युवक मंगलसूत्र ले गए, वोटर लिस्ट रिवीजन के नाम पर महिला से लूट

बिहार में वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी मतदाता गहन पुनरीक्षण चल रहा है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर चुनाव आयोग का गणना फॉर्म मतदाताओं को बांट रहे हैं। इस बीच छपरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बीएलओ बनकर आए दो युवक एक महिला के गले से गोल्ड से बना मंगलसूत्र लूटकर ले गए। यह वारदात सारण (छपरा) जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के लेरूआ गांव में बुधवार को हुई।

जानकारी के अनुसार दोपहर में एक बाइक पर सवार दो युवक लेरूआ निवासी विद्या शंकर श्रीवास्तव के घर पहुंचे। दोनों ने खुद को बीएलओ बताते हुए कहा कि वे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के लिए आए हैं और घर के सदस्यों की फोटो लेनी है। भरोसा दिलाने के बाद बुजुर्ग दंपति ने दरवाजा खोल दिया।

घर में घुसते ही एक युवक ने विद्या शंकर की पत्नी से कहा कि वोटर लिस्ट में फोटो के लिए मंगलसूत्र हटाकर तस्वीर खिंचवाना जरूरी है। भोली-भाली महिला उनकी बातों में आ गई। उन्होंने मंगलसूत्र उतारकर तकिए के पास रख दिया। इसी दौरान एक युवक ने आधार कार्ड मंगवाने का बहाना किया। उसके कहने पर महिला अंदर गई, तो दूसरा युवक तकिए के पास रखा मंगलसूत्र उठाकर बाहर भाग निकला। उसके बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

घटना के बाद बुजुर्ग दंपति ने शोर मचाया और तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मढ़ौरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल दोनों अज्ञात अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इन लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

इस घटना के बाद मढ़ौरा के थानाध्यक्ष एवं बीडीओ ने आम लोगों से अपील की है कि इस तरह के किसी भी कार्य से पहले संबंधित व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित कर लें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को दें।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

22 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

3 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

3 दिन ago