Bihar

बिहार: 5 लाख के कर्ज से परेशान एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया ज’हर, 2 बेटियों की मौ’त, 3 की हालत नाजुक

बिहार के नालंदा जिले के पावापुरी में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने जहर खा लिया। जानकारी के मुताबिक दो बेटियों की मौत हो गई है। जबकि पति-पत्नी और बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है। भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि 5 लाख के कर्ज में परिवार डूबा था, जिसके चलते ये कदम उठाया। पीड़ित परिवार जलमंदिर के पास किराये के मकान में रह रहा था।

जहर खाने वालों में पति, पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां शामिल हैं। बताया जाता है कि शेखपुरा जिला के पुरनकामा का रहने वाला परिवार पावापुरी जलमंदिर के पास पिछले छह माह से किराये के मकान में रह रहा था और कपड़े का कारोबार करता था। शुक्रवार की शाम में परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खा लिया। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। आनन-फानन में सभी को भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल, पावापुरी में भर्ती कराया गया। जहर खाने वालों में पत्नी रीता देवी (40 वर्ष), पति धर्मेंद्र कुमार (43 वर्ष), बेटा भोला कुमार (15 वर्ष), बेटी एरिया राज (17 वर्ष) व सोनी कुमारी (16 वर्ष) शामिल हैं।

जबकि, बेटा शिवम कुमार (14 वर्ष) ने जहर नहीं खाया। पुलिस उसे थाने ले गयी है और पूछताछ कर रही है। एक साथ एक ही परिवार के लोगों के जाहर खाने के बाद राजगीर डीएसपी सुनील कुमार और इंस्पेक्टर मनीष भरद्वाज दलबल के साथ पावापुरी पहुंचे। मामले की जांच में जुटे हैं। हालांकि, किन कारणों से परिवार के सदस्यों ने जहर खाया है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस भी कुछ स्पष्ट बता नहीं पा रही है।

उनका कहना है कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है। इधर, सूत्रों का कहना है कि परिवार कर्ज में डूबा था और दबाव में आकर जहर खा लिया है। किसी व्यक्ति से पीड़ित परिवार ने करीब पांच लाख कर्ज लिया था और वह पैसे वापस करने का दबाव बना रहा था। डीएसपी का भी कहना है कि शुरुआत जांच में कर्ज लेने की बात सामने आ रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

8 मिनट ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

2 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

7 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

9 घंटे ago