नालंदा के हरनौत थाने में तैनात दरोगा रामपुकार यादव ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद आनन-फानन में उनको स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए उनको पटना के पारस हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि रामपुकार ने सिर में गोली मारी, जो आर-पार हो गई थी। गयाजी जिले के इसरपुर के रहने वाले रामपुकार यादव (42) पिछले 2 साल से डायल-112 में तैनात थे। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी-2 समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। थाने के गेट को बंद कर दिया गया है।
सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि एक दरोगा ने सुसाइड का अटेंप्ट किया। बेहतर इलाज के लिए दरोगा को पटना ले जाया गया। उन्होंने खुद की सर्विस रिवॉल्वर से थाने में गोली मारी है। मामले की जांच की जा रही है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…