पटना के अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 5 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी के द्वारा दी गई है।
बता दें कि पटना के पारस एचएमआरआई अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में घुसकर पैरोल पर आए गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल में हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों से पश्चिम बंगाल में पूछताछ की जा रही है, कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें पटना लाया जाएगा। कुछ और आरोपियों के ठिकानों की जानकारी मिली है, वहां छापेमारी की जा रही है। इस घटना में सबसे पहले तौसीफ रजा उर्फ बादशाह का नाम सामने आया था।
उल्लेखनीय है कि पटना के पारस एचएमआरआई अस्पताल में गुरुवार को हुई हत्या के बाद कुख्यात चंदन मिश्रा का शव देर रात उसके गांव लाया गया। रात में ही जिला मुख्यालय में उसके अंतिम संस्कार की तैयारी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
इसे लेकर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध भी हुआ। इसके बाद परिजन शव को औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित पैतृक गांव सोनबरसा ले गए। शुक्रवार की सुबह उसका पार्थिव शरीर उसी क्षेत्र के ब्यास के डेरा गांव के पास गंगा नदी में विसर्जित कर दिया गया। इससे पहले उसके पिता मंटू मिश्रा ने चिता को मुखाग्नि दी, लेकिन शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…