Bihar

BJP-JDU की टेंशन बढ़ाने की तैयारी में मांझी-कुशवाहा, सुबह-सुबह मिलकर तय कर ली रणनीति

बिहार के राजनीतिक गलियारे से बडी खबर निकलकर आ रही है. सुबह सुबह हम पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने मुलाकात की है. माना जा रहा है कि ये मुलाकात एनडीए में सीट शेयरिंग में अपनी हिस्सेदारी और चुनावी रणनीति तय करने को लेकर हुई है. हलांकि पार्टी की ओर से इस मुलाकात को औपचारिक मुलाकात बताया जा रहा है.

सुबह-सुबह मांझी से मिले कुशवाहा

जीतन राम मांझी और उपेन्द्र कुशवाहा में सुबह सुबह मुलाकात हुई है. चुनावी सरगर्मी के बीच ये मुलाकात एनडीए के लहजे से अहम मानी जा रही है. ये मुलाकात इसलिए भी खास हो गई है क्योंकि उपेन्द्र कुशवाहा ने जीतन राम मांझी से मुलाकात की है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को जेडीयू की कमान बेटे निशांत को सौपने को सलाह दे डाली थी. इतना ही नहीं उपेन्द्र कुशवाहा ने ये भी कहा था कि उनके कार्यकर्ता नीतीश सरकार की शिकायतें लेकर उनके पास आ रहे . लेकिन बिहार के लोगों को एनडीए सरकार पर ही भरोसा है कि वो उनकी शिकायते दूर कर सकती है. महागठबंधन से जनता को कोई उम्मीद नही है.

पार्टी ने बताया औपचारिक मुलाकात

मांझी कुशवाहा मुलाकात को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है. लेकिन हम पार्टी के नेता इस मुलाकात को औपचारिक मुलाकात बता रहे हैं. किसी भी सियासी मायने से साफ इन्कार किया जा रहा है. जबकि जीतन राम मांझी ने खुद अपने शोसल मीडिया एक्स पर लिखा कि इस मुलाकात में बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिपेक्ष्य पर विस्तार से चर्चा की बात कही है.

मीटिंग में चिराग रहे मुद्दा

सूत्रों की माने तो दोनों नेताओं की चर्चा का मुख्य केन्द्र चिराग पासवान रहे. चिराग पासवान के आक्रामक तेवर और हाल के दिनों में बिहार को लेकर उनकी तैयार की गई रणनीति पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई. चिराग अपने तेवर के जरिए अपने लक्ष्य को हासिल करने में कितना कामयाब रहे इस पर भी मंथन हुआ और सीट शेयरिंग में उनके हिस्से क्या आएगा और कैसे अपने हिस्से की सीटें बढाई जाएं इस पर भी मंथन हुआ.

सीटों की उचित हिस्सेदारी चाहते हैं मांझी-कुशवाहा

माझी और कुशवाहा एनडीए में सीटों की उचित हिस्सेदारी चाहते हैं. मांझी और कुशवाहा चाहते हैं कि चिराग की तुलना में उनकी दावेदारी कमजोर न पडे. मांझी ने एनडीए में 20 सीटों की डिमांड की है वहीं कुशवाहा विधानसभा चुनाव में 10 सीट चाहते हैं. मांझी के पास विधानसभा मे चार सीटिंग विधायक हैं और केवल एक लोकसभा सीट है. जबकि कुशवाहा खुद बीजेपी के कोटा से राज्यसभा सांसद बने हैं. जबकि चिराग पासवान ने 50 सीटों की डिमांड बीजेपी से कर रखी है. चिराग के पास पांच सांसद हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

2 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

3 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

9 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

9 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

10 घंटे ago