Bihar

बिहार में विधायकों की खरीद-फरोख्त केस में EOU का एक्शन, RJD की बीमा भारती समेत 4 को नोटिस

बीते साल फरवरी 2024 में नीतीश सरकार के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान विधायकों की खरीद फरोख्त की साजिश मामले में आर्थिक अपराध इकाई की जांच जारी है। इकाई ने इस मामले में पूर्व विधायक और आरजेडी नेत्री बीमा भारती समेत चार लोगों को नोटिस देते हुए पूछताछ के लिए 21 जुलाई को कार्यालय बुलाया है। जिसमें संजय पटेल, प्रमोद कुमार और सनी कुमार भी शामिल हैं। इन लोगों को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान विधानसभा पहुंचने से रोकने की कोशिश हुई थी। इस मामले में ईओयू ने सोनपुर के राजद नेता ई सुनील से पूछताछ की है। उनको भी दोबारा पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी है।

इस मामले में जदयू विधायक सुधांशु कुमार की शिकायत पर 11 फरवरी 2024 को कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। संवेदनशीलता को देखते हुए बाद में मामले को ईओयू को ट्रांसफर कर दिया गया था। दर्ज एफआईआर में जदयू विधायक ने आरोप लगाया था कि कई एनडीए विधायकों को महागठबंधन के पक्ष में वोट दिलाने के लिए मंत्री पद और 10-10 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिया गया था।

इस एफआईआर में जदयू विधायक ने इंजीनियर सुनील पर अपने सहयोगियों के माध्यम से विधायक बीमा भारती और दिलीप राय को डरा-धमकाकर अपहरण करने की शिकायत भी दर्ज कराई थी, ताकि दोनों महागठबंधन के पक्ष में मतदान करें। इस मामले में बड़े पैमाने पर पैसे का लेन-देन होने का साक्ष्य मिलने पर राज्य सरकार ने ईडी से भी जांच की अनुशंसा की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

1 घंटा ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

10 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

13 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

14 घंटे ago