Bihar

चिराग पासवान को लोकप्रिय नेता बताने पर जोर, बिहार की 48 सीटों पर तैयारी; कैसा है एलजेपीआर का वॉर रूम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार चुनाव में लोजपा (रामविलास) आक्रामक चुनाव प्रचार की तैयारी कर रही है। इसको लेकर पार्टी ने बूथ से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों तक की रणनीति बनाई है। पार्टी का प्रयास इस बार दलित वोट बैंक के ठप्पे से निकल कर सभी जाति और समुदाय को जोड़ने का है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में इसको लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गयी है।

पार्टी की नीतियां, संदेश और गतिविधियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश कार्यालय में हाइटेक वॉर रूम बनाया गया है। इसमें दो दर्जन से अधिक प्रोफेशनल्स लैपटॉप तथा स्मार्ट मोबाइल फोन से लैस हैं। राज्य की सामाजिक व राजनीतिक समझ रखने वाले पार्टी के तेजतर्रार युवा भी उनका साथ दे रहे हैं।

वॉर रूम से पार्टी का सोशल मीडिया विंग, संगठन के राज्यस्तरीय बड़े नेता, जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर के नेता-कार्यकर्ता भी जुड़े हैं। पार्टी नेताओं का व्हाट्सपग्रुप बनाया गया है। पार्टी अपने नेता चिराग पासवान की गतिविधियों के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भी सोशल मीडिया पर प्रमुखता से साझा कर रही है।

सोशल मीडिया को लेकर विशेष रणनीति

मीडिया-सोशल मीडिया को लेकर भी वॉर रूम में विशेष रणनीति बनी है। इसके माध्यम से पार्टी की विचारधारा ‘ बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट ‘ का प्रचार-प्रसार होगा। विरोधियों को आक्रामक तरीके से जवाब देने और पक्ष को बेहतर तरीके से आम जन तक पहुंचाने की भी कोशिश रहेगी। चिराग पासवान को सिर्फ दलित नेता की जगह युवाओं के बीच लोकप्रिय नेता के तौर पर पेश करने का काम किया जायेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

10 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

14 घंटे ago