फाईल फोटो
नई दिल्ली से वाया मुजफ्फरपुर होकर दरभंगा जा रही 12566 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर मंगलवार सुबह पत्थरबाजी की गई। पत्थरबाजी सोनपुर स्टेशन से खुलने के बाद गंगा ब्रिज से ठीक पहले की गई। इस दौरान सिर में पत्थर लगने से सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत्र के खड़का गांव निवासी मो. तौकीर रजा उर्फ नन्हे अंसारी जख्मी हो गए। वहीं, उनके बगल में बैठी एक महिला यात्री के दाहिने हाथ में भी पत्थर से चोट लगी।
जख्मी का मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेलवे के डॉक्टर सालीग्राम चौधरी ने इलाज किया। इसके बाद उसका बयान दर्ज किया गया। फिर वह बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल चला गया। रेल डॉक्टर ने बताया कि मो. तौकीर का इलाज जंक्शन पर किया गया। दवाएं भी दी गई। इसके बाद वह अपनी मर्जी से निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए चला गया। वह अकेले ही सफर कर रहा था। उनके पास से साधारण श्रेणी का नई दिल्ली से मुजफ्फरपुर तक का टिकट मिला।
आपको बता दें बीते दो दिनों में सोनपुर रेल मंडल में ट्रेनों पर लगातार दूसरे दिन पत्थरबाजी की घटना हुई है। बीते सोमवार को माड़ीपुर यार्ड और बीबीगंज के बीच गोरखपुर-पाटलिपुत्र 26502 वंदे भारत पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी। इसमें आरपीएफ मुजफ्फरपुर ने एक को मौके से पकड़ा था।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…