Bihar

बिहार में महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर छिड़ा संग्राम, जानें किसकी क्या है डिमांड

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर INDIA गठबंधन (महागठबंधन) में सीट बंटवारे पर चर्चा तेज हो गई है, लेकिन सभी सहयोगी दलों की बढ़ती राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के चलते आम सहमति बनाना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। तेजस्वी यादव की अगुआई में महागठबंधन के घटक दलों की कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं। इस बीच, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक सख्त संदेश देते हुए लिखा, “विकासशील इंसान पार्टी 2025 में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष सीटों पर हमारे गठबंधन सहयोगी चुनाव लड़ेंगे।”

डिप्टी सीएम पद पर भी नजर

मुकेश सहनी ने यह भी साफ कर दिया कि वह उपमुख्यमंत्री पद की भी मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि एक मल्लाह का बेटा डिप्टी सीएम बने, यह पूरे समाज के लिए गर्व की बात होगी। हालांकि, VIP के पास वर्तमान विधानसभा में एक भी विधायक नहीं है, क्योंकि इसके सभी चार विधायक पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

RJD रखेगी सबसे अधिक सीटों पर दावा

गठबंधन में सबसे बड़ा दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) है, जिसने 2020 के विधानसभा चुनाव में 144 सीटों पर चुनाव लड़ा और 75 सीटों पर जीत दर्ज की, जिससे वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि RJD इस बार भी इसी संख्या को बरकरार रखना चाहेगी।

कांग्रेस और वाम दलों की भी मांगें

कांग्रेस ने पिछले चुनाव में 70 सीटों पर लड़कर 19 सीटें जीती थीं। सूत्रों के मुताबिक, इस बार कांग्रेस करीब 50 सीटों पर दावेदारी कर सकती है। CPI (भाकपा) के राज्य सचिव रामनरेश पांडे ने बताया कि पार्टी ने 24 सीटों की सूची तेजस्वी यादव को सौंप दी है। पिछली बार छह सीटों पर चुनाव लड़कर दो पर जीत मिली थी। CPI (ML) ने इस बार 40–45 सीटों पर नजरें गड़ा रखी हैं। महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने संकेत दिया है कि पार्टी 2020 में लड़ी गई 19 सीटों से अधिक पर दावा ठोकेगी। पिछली बार उसे 12 सीटों पर जीत मिली थी।

अब तक पांच बैठकें

INDIA गठबंधन की समन्वय समिति अब तक पांच बैठकें कर चुकी है। हाल ही की बैठक में सभी दलों ने सीटों को लेकर खुलकर चर्चा की। समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बैठक के बाद कहा, “गठबंधन दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत हुई। सभी दलों ने उन सीटों की सूची साझा की है जिन पर वे चुनाव लड़ना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि यह मामला आपसी सहमति से सुलझ जाएगा।”

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर खींचतान से आंतरिक मतभेद और स्थानीय स्तर पर असंतोष बढ़ सकता है। कई दल अपनी राजनैतिक प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सीटों की मांग कर रहे हैं, भले ही उनका जमीनी आधार सीमित हो।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

3 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

12 घंटे ago