Bihar

बिहार में मानसून अलर्ट जारी, इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, वज्रपात की भी दी गयी चेतावनी…

बिहार में बारिश का दौर फिर एकबार शुरू हुआ है. पिछले तीन दिनों से प्रदेश का तापमान गिरा है. रूक-रूक कर बारिश कई इलाकों में हो रही है. पूरे बिहार में मानसून का सिस्टम फिर से सक्रिय हो गया है. दक्षिण और पश्चिम बिहार में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. बुधवार को कई जिलों में रेड अलर्ट तक जारी हुआ. गुरुवार को भी कई जगहों पर अच्छी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट किया है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पूरे बिहार में मानसून सक्रिय है. गुरुवार को भी प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है. बारिश का सेंटर दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार रह सकता है. मौसम विभाग ने सारण, भोजपुर, सीवान, कैमूर, बक्सर और रोहतास में भारी बारिश के आसार जताए हैं. पटना समेत दक्षिण बिहार में भी आज भारी बारिश की संभावना है.पटना में अगले 48 घंटे तक मौसम बिगड़ा ही रह सकता है.

वज्रपात से 15 मौत, कई जगह बाढ़ का संकट मंडराया

बिहार में मौसम का मिजाज बदला तो आसमान से मौत बनकर बिजली भी गिरी. वज्रपात की चपेट में आकर 15 लोगों की मौत हो गयी. कहीं खेलते समय तो कहीं खेत में ठनका गिरा और चपेट में आकर 15 लोगों की जान चली गयी. रूक-रूक कर हो रही बारिश से नदियों में भी उफान है. कई गांवों में पानी घुस चुका है और बाढ़ का संकट मंडराने लगा है. दो जिलों में डायवर्सन ध्वस्त हुए. गया में पुल ढहा. लैंडस्लाइड से गया-कोडरमा रेलखंड पर परिचालन बाधित हुआ है.

दो दिनों में वज्रपात से 24 लोगों की मौत

बिहार में वज्रपात से मौत के मामले बीते दो दिनों में तेजी से बढ़े. मंगलवार को ठनके की चपेट में आकर प्रदेश में 9 लोगों की मौत हुई थी. बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी किया है. बुधवार को आंकड़ा और बढ़ा. 15 लोगों की जान एक दिन में वज्रपात से गयी है. यानी बीते दो दिनों में 24 लोगों की मौत वज्रपात से हो गयी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

21 मिनट ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

3 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

5 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

7 घंटे ago