Bihar

बिहार चुनाव से पहले यात्रा निकालेगा महागठबंधन, तेजस्वी के साथ राहुल गांधी भी दिखेंगे

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों का महागठबंधन राज्य में यात्रा निकालने जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के घर बुधवार को इंडिया गठबंधन की बिहार चुनाव को लेकर हुई समन्वय समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस यात्रा में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी के साथ कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी भी नजर आएंगे।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पटना में 1, पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में तीन घंटे तक बैठक चली। इसके बाद मीडिया से बातचीत में राजद नेता ने यात्रा के बारे में जानकारी दी। तेजस्वी ने कहा कि अगले महीने यानी अगस्त 2025 में यह यात्रा निकाली जाएगी। इसके जरिए गठबंधन के नेता बूथ स्तर तक जाएंगे और जनता के बीच मौजूदा एनडीए सरकार की नाकामयाबी को बताएंगे।

महागठबंधन की समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में 70 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट रिवीजन में मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है। इन सभी मुद्दों को लेकर महागठबंधन जनता के बीच जाएगा।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के बाद यह यात्रा निकाली जाएगी। महागठबंधन के जो बड़े नेता हैं, वो जनता के बीच जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे। हर एक प्रमंडल में यह यात्रा निकाली जाएगी। इसका तारीख और रूट आने वाले दिनों में जारी किया जाएगा।

बैठक में मौजूद रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि महागठबंधन की यात्रा में पार्टी के वरीय नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे। प्रमंडल स्तर पर वृहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तेजस्वी ने भी कहा कि राहुल गांधी से उनकी इस बारे में बात हुई है। उन्होंने यात्रा में शामिल होने के लिए सहमति दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

4 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

7 घंटे ago