अब बिहार के नवादा जिले के सिरदला अंचल कार्यालय में “डॉगेश बाबू” नामक कुत्ते के नाम से निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन मिला है। इस आवेदन में एक पालतू कुत्ते की तस्वीर भी लगी हुई है। आवेदन में डॉगेश बाबू को पुरुष लिंग दर्शाया गया है। पिता का नाम ‘डोगेश के पापा’ और माता का नाम ‘डोगेशा की मामी’ लिखा गया है। पता खरौंध गांव, वार्ड नंबर 11, पोस्ट शेरपुर, प्रखंड शेरपुर, अंचल सिरदला, जिला नवादा दर्ज किया गया है। आवेदन संख्या BRCCO/2025/17886832 है जो 29 जुलाई 2025 को ऑनलाइन जमा किया गया था।
जिलाधिकारी को आया गुस्सा
इस मामले की जानकारी मिलते ही सिरदला अंचल अधिकारी अभिनव राज ने जिलाधिकारी को सूचित किया। नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच करने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम रवि प्रकाश ने कहा कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं के साथ इस तरह की छेड़छाड़ किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
दोषी पर होगी कार्रवाई
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नकलची सिरदला, रजौली से निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने की कोशिश में पकड़े गए। घटिया हास्य-व्यंग्य के लिए एफआईआर दर्ज की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले पटना के मसौढ़ी अंचल कार्यालय में एक ‘डॉगी’ नामक कुत्ते के नाम पर वैध आवासीय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया था। यह मामला पूरे बिहार में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हालांकि सिरदला में यह आवेदन जांच के दौरान ही पकड़ा गया।
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…