Bihar

बिहार में अगले दो दिनों तक होगी भारी बारिश, 4 अगस्त तक के मौसम की आयी जानकारी…

बिहार में मौसम का मिजाज फिर एकबार बदला है. पिछले दो दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दी है. रविवार रात से ही पटना में भी जोरदार बारिश हुई. इधर मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. अगले 48 घंटे तक मौसम का मिजाज अधिकतर जिलों में बिगड़ा ही रह सकता है. भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

आज इन जिलों में है अलर्ट जारी…

IMD पटना के अनुसार, सोमवार और मंगलवार सुबह तक के लिए कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है. समस्तीपुर, पटना, बक्सर, कैमूर, रोहतास, नवादा, नालंदा, जहानाबाद में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है. जबकि शेखपुरा, जमुई, गया, औरंगाबाद में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है. अन्य जिलों में भी वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी है.

बिहार में बारिश का सिलसिला अभी कुछ दिनों तक जारी ही रह सकता है. IMD पटना के अनुसार, इस पूरे सप्ताह तक बारिश के हालात बने रहेंगे. सारण, सिवान, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, शेखपुरा, बेगूसराय, मुंगेर समेत कोसी-सीमांचल के जिलों में भी बारिश की संभावना अभी अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी. राजधानी पटना में भी शनिवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. रविवार देर रात से जोरदार बारिश शुरू हुई. सोमवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा.

पटना जंक्शन में ट्रैक डूबे, ट्रेनें फंसी

पटना जंक्शन में रेलवे ट्रैक डूब गए हैं। जिसके कारण कई ट्रेनें फंसी हुई है। खास कर पटना-गया लाइन की पैसेंजर ट्रेन अलग-अलग स्टेशन पर रुकी हुई है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। स्टेडियम, गांधी मैदान, नालंदा मेडिकल कॉलेज कैंपस समेत कई इलाके में भारी जलजमाव है।

इधर, पटना स्टेशन के बाहर 2 फीट पानी भर गया है। कंकड़बाग और पटना सिटी में भी ऐसे ही हालात हैं। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के बाहर भी पानी भरा हुआ है। डाकबंगला चौराहे पर भी पानी भरा हुआ है। बारिश की वजह से पटना के कुछ प्राइवेट स्कूल आज बंद हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

9 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

14 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

15 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

15 घंटे ago