Bihar

एक्टर क्रांति प्रकाश और नीतू चंद्रा बिहार में चुनाव आयोग के आइकॉन बने, वोटर को जागरुक करेंगे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

फिल्म अभिनेता क्रांति प्रकाश झा और एक्ट्रेस नीतू चंद्रा को चुनाव आयोग ने बिहार का स्टेट स्वीप आइकॉन बनाया है। बुधवार को मिली को जानकारी के अनुसार बिहार निर्वाचन विभाग द्वारा दोनों चर्चित हस्तियों को राज्य स्तरीय स्वीप आइकॉन के रूप में नामित किया गया है। यह नामांकन मतदाता जागरूकता पर आधारित स्वीप अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इनके मनोनयन संबंधी प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग से औपचारिक स्वीकृति भी मिल चुकी है।

क्रांति प्रकाश और नीतू चंद्रा बिहार में वोटरों को जागरुक करने की दिशा में काम करेंग। वे राज्य में मतदाता शिक्षा और जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। दोनों हस्तियां स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया से जोड़ने में अहम भूमिका अदा करेंगी। क्रांति प्रकाश और नीतू चंद्रा, दोनों ही बिहार के रहने वाले हैं और विभिन्न बॉलीवुड फिल्मों एवं शो में काम कर चुके हैं।

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है। इसके मद्देनजर आयोग शत प्रतिशत मतदान कराने की दिशा में काम कर रहा है। 22 साल बाद राज्य में वोटर लिस्ट का गहन पुनरीक्षण भी किया जा रहा है। इससे मृत और स्थायी रूप से बिहार के बाहर शिफ्ट हो चुके मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है। साथ ही अवैध मतदाताओं का नाम भी काटा जा रहा है। इस पर सियासी हंगामा भी मचा हुआ है। मतदाता पुनरीक्षण के बाद 30 सितंबर को चुनाव आयोग फाइनल वोटर लिस्ट जारी करेगा। उसके बाद ही बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

5 मिनट ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

15 मिनट ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

2 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

6 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

11 घंटे ago