Bihar

125 यूनिट तक फ्री बिजली, मगर 126 यूनिट खर्च किया तो क्या होगा? आ गया साफ-साफ निर्देश

बिहार की नीतीश सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री वाल नियम लागू कर दिया। इसमें सबसे बड़ा सवाल था कि अगर 126 यूनिट या उससे ज्यादा बिजली खर्च होने पर क्या करना पड़ेगा? क्या सभी यूनिट का बिल देना होगा या सिर्फ 125 यूनिट के बाद वाले का बिल देना होगा? इसे लेकर राज्य सरकार ने स्पष्ट गाइडलाइन जारी कर दिया। इसमें साफ-साफ कहा गया है कि 125 यूनिट बिजली बिल्कुल फ्री होगी, उसके बाद जितना यूनिट बिजली खर्च होगा, सिर्फ उसका ही बिल भरना होगा। राज्य सरकार के इस फैसले से अनुमानित 1.67 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभ होगा।

125 यूनिट सभी के लिए फ्री होगा

बिहार सरकार ने कहा कि ऐसे उपभोक्ता जिनकी मासिक खपत 125 यूनिट है, उन्हें कोई बजली बिल नहीं देना होगा। वैसे उपभोक्ता जिनका मासिक खपत 125 यूनिट से ज्यादा है, उन्हें भी 125 यूनिट तक शत प्रतिशत अनुदान पर बिजली मिलेगी। 125 यूनिट से अतिरिक्त मासिक खपत पर उपभोक्ताओं को पहले की तरह अनुदान देते हुए बाकी राशि का ही विद्युत शुल्क देना होगा।

नीतीश कैबिनेट ने लगाई मुहर

कैबिनेट की बैठक में कहा गया कि वर्तमान स्थिति के अनुसार जुलाई 2025 के खपत के आधार पर 1 अगस्त 2025 से मार्च 2026 तक विद्युत अनुदान मद में राज्य सरकार को इस वित्तीय वर्ष 19792 करोड़ रुपये के वित्तीय भार का वहन करना पड़ेगा। अगले वित्तीय वर्षों में ये राशि बढ़ती जाएगी। राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं के द्वारा अपनी छतों अथवा सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के बाद इसमें भविष्य में धीरे-धीरे कमी आएगी।

सोलर एनर्जी लगाने की भी योजना

1.1 किलोवॉट सौर ऊर्जा संयंत्र से प्रति माह लगभग 125 यूनिट बिजली का उत्पादन होता है, जिससे राज्य सरकार द्वारा विद्युत अनुदान के मद में वहन किए जाने वाले वित्तीय भार को समायोजित किया जा सकेगा। साथ ही हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट प्रति माह बिल्कुल अनुदान पर बिजली योजना के लाभ हेतु उन्हें अपने घर की छत पर अथवा सार्वजनिक स्थल पर अगले तीन वर्षों में कम-से-कम 1.1 किलोवॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस काम के लिए उपभोक्ताओं से सहमति प्राप्त की जाएगी।

125 यूनिट से बाद वाले का आएगा बिल

सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए कुटीर ज्योति के उपभोक्ताओं को कोई वित्तीय भार वहन नहीं करना पड़े और अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को कम वित्तीय भार पड़े इसके लिए राज्य सरकार समुचित इंतजाम करेगी। इस संबंध में ऊर्जा विभाग के द्वारा अलग से निर्देश जारी किया जाएगा। फिलहाल, ऐसे बिजली उपभोक्ता जिनकी मासिक खपत 125 यूनिट है, उन्हें कोई बजली बिल नहीं देना होगा। जिनका मासिक खपत 125 यूनिट से ज्यादा है उन्हें भी 125 यूनिट तक फ्री में बिजली मिलेगी। 125 यूनिट से जितना ज्यादा बिजली खर्च होगा सिर्फ उसका ही बिल देने होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

2 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

4 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

9 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

10 घंटे ago