Bihar

खुलकर बोलिए CM बनना चाहते हैं, बिहार बुला रहा है का क्या मतलब, पहले बिहार भगा दिया था क्या? चिराग पर तेजस्वी का तंज

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा पर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी ने चिराग से कहा कि वे खुलकर बोलें कि सीएम बनना चाहते हैं। उन्होंने लोजपा-रामविलास के प्रमुख को ‘बिहार बुला रहा है’ का ड्रामा नहीं करने की नसीहत भी दी। बता दें कि चिराग पासवान इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वह खुद इसके संकेत भी दे चुके हैं।

एएनआई के एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा, “अगर इच्छा है चिराग पासवान या किसी की, तो खुलकर बोलिए न कि हम मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। ड्रामा करने की क्या जरूरत है कि अब बिहार हमको बुला रहा है। भगा दिया था क्या इतना साल से बिहार?” इस इंटरव्यू में तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक एनडीए के अन्य नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा।

चिराग पासवान को बिहार चुनाव लड़ने के मिल रहे ऑफर

बीते कुछ समय से बिहार की राजनीति में चिराग पासवान चर्चा का विषय बने हुए हैं। चिराग की पार्टी लोजपा-रामविलास के सांसद अरुण भारती और अन्य नेता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं। उनका दावा है कि पार्टी के अंदर से यह मांग उठ रही है। चिराग को कार्यकर्ताओं द्वारा शेखपुरा या शाहाबाद की किसी सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर मिल चुका है।

खुद चिराग पासवान भी कह चुके हैं कि उनकी पार्टी अगर तय करेगी तो वे जरूर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे और उनका मन केंद्र से ज्यादा बिहार की राजनीति में है। दूसरी ओर, अरुण भारती का कहना है कि इस संबंध में सहयोगी दलों से बात की जाएगी। अगर चिराग को यहां कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो ही वे बिहार आएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

50 मिनट ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

6 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

6 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

7 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

17 घंटे ago