Bihar

बिहार के सीवान में एनकाउंटर, घायल आरोपी ने कहा- मुझे घर की तरफ ले जाकर पुलिस ने मारी गोली

बिहार के सीवान जिले में नगर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में लक्ष्मीपुर इलाके में एक कथित एनकाउंटर किया गया। एनकाउंटर में घायल हुए युवक सुनील कुमार ने इसे फर्जी बताया है। सुनील कुमार का कहना है कि शनिवार को नगर थाना प्रभारी राजू कुमार ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उस पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया।

सुनील ने बताया कि उसके खिलाफ पहले से चोरी और मामूली मामले दर्ज थे। पुलिस ने उस पर झूठा आरोप लगाकर हिरासत में रखा। रविवार सुबह नगर थाना प्रभारी राजू कुमार और एसटीएफ प्रभारी बिनोद कुमार उसे लक्ष्मीपुर ले गए। वहां उसकी टांग में गोली मार दी गई। घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस पर साजिश करने का आरोप

सुनील का आरोप है कि पुलिस ने उसे मुठभेड़ में अपराधी साबित करने की साजिश रची। इस घटना पर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

12 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

12 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

14 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

20 घंटे ago