Bihar

जमाई आयोग बना दें, ताकि सभी दामादों… नीतीश सरकार के कमीशन गठन पर तेजस्वी का तंज

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को राजद प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा ‘सरकार को एक समर्पित जमाई आयोग बना देना चाहिए. ताकि सभी के दामादों को एडजस्ट किया जा सके। एक स्पेशल अरेजमेंट आयोग भी बना देना चाहिए’।

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि हाल में गठित हुए आयोगों में एनडीए गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं के रिश्तेदारों को जगह दी गई है। तेजस्वी ने कहा कि क्या जदयू और भाजपा में कोई पढ़ी लिखी महिला कार्यकर्ता नहीं थी, जो एक रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी को महिला आयोग का सदस्य बना दिया गया।

तेजस्वी ने कहा कि जदयू नेता की दो बेटियों को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के पैनल में शामिल किया गया। साथ ही उन्होने 5 सवाल भी पूछे, सरकार बताए कि कितने सरकारी अधिकारियों की पत्नी को नौकरी दी गई? कितने के बेटा-बेटी कंसलटेंसी फर्म बनाकर सरकारी विभागों में काम दे रखा है? अधिकारियों का विदेशों में कितना निवेश है? जमीन में अधिकारियों ने कितना पैसा लगा रखा है?

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। अपराधी बेलगाम हैं और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जड़ें मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गई हैं। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश की जेडीयू भुंजा लोगों को वोट बैंक के लिए लोगों का इस्तेमाल तो करती है, लेकिन उनकी समस्याओं की कोई चिंता नहीं।

सरकार में रिटायर्ड अधिकारी हावी हैं जो चढ़ावा लेकर मनचाही पोस्टिंग दिलवाते हैं। तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि मुख्य सचिव ने कई बार जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे अधिकारियों का हौसला बढ़ गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसलमानों को भी आरक्षण मिले; दलितों का जिक्र कर अशोक चौधरी ने कर दी बड़ी मांग

बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…

50 मिनट ago

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

9 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

9 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

11 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

17 घंटे ago