Bihar

RSS कोटा से बोर्ड मेंबर बने सायन कुणाल, JDU मंत्री अशोक चौधरी की दामाद पर सफाई

बिहार में नवगठित आयोगों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बड़े नेताओं के दामादों को चेयरमैन, उपाध्यक्ष और सदस्य बनाने पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार सरकार को समर्पित जमाई आयोग का गठन करना चाहिए।

एनडीए सरकार पर विपक्ष के नेता तेजस्वी के हमले पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बड़े नेता और राज्य सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने सफाई दी है कि उनके दामाद सायन कुणाल जेडीयू नहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कोटा से बिहार धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य बनाए गए हैं। सायन चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (एलजेपी-आर) की सांसद शांभवी चौधरी के पति हैं।

नीतीश कुमार के बहुत करीबी मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि धार्मिक न्यास पर्षद में मंदिर और मठ से भी सदस्य बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि दिवंगत किशोर कुणाल (सायन के पिता) ने जो समाज और मानव सेवा में काम किया है, उसके लिए सायन को पुरस्कृत किया गया है। चौधरी ने साफ किया कि सायन कुणाल जेडीयू कोटा से नहीं आए हैं, सायन कुणाल आरएसएस को कोटा से आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सायन को मेरे दामाद की हैसियत से नहीं बनाया है, संघ के कोटा से किशोर कुणाल के बेटा के तौर पर आए हैं। बिहार धार्मिक ट्रस्ट बोर्ड से 4800 मंदिर और मठ रजिस्टर्ड हैं और बोर्ड इनकी संपत्ति की देखरेख और संचालन करता है।

मृणाल अध्यक्ष, देवेंद्र उपाध्यक्ष; एससी कमीशन में चिराग पासवान के बहनोई और मांझी के दामाद सेट

नीतीश सरकार ने हाल में कुछ बोर्ड का पुनर्गठन किया है। दिवंगत समाजवादी नेता रामविलास पासवान की पहली पत्नी के दामाद और चिराग पासवान के बहनोई धनंजय उर्फ मृणाल पासवान को बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग (एससी कमीशन) में अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के दामाद देवेंद्र मांझी को इसी आयोग में उपाध्यक्ष बनाया है। जेडीयू नेता अशोक चौधरी के दामाद और लोजपा-आर की सांसद शांभवी चौधरी के पति सायन कुणाल भाजपा के करीब चल रहे हैं और उन्हें बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद का सदस्य बनाया गया है। सायन विधानसभा के चुनाव में भी टिकट के प्रयास में हैं और जहानाबाद जिले में काफी सक्रिय हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

33 सेकंड ago

समस्तीपुर में DRUCC की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंथन, सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…

34 मिनट ago

शहर से सटे बिशनपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड संख्या-5 में शुक्रवार की रात एक बंद…

57 मिनट ago

ससुराल में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दामाद समेत दो गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा…

1 घंटा ago

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

16 घंटे ago