Bihar

बिहार: रे’प पीड़िता के घर इलाज के लिए पहुंचे डॉक्टर की पिटाई, दबंगों ने पेड़ से बांधकर पीटा

बिहार के गया जिले के गुरपा गांव में मंगलवार को रेप पीड़िता के घर महिला का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर को गांव के ही दबंगों ने पेड़ से बांधकर पीट दिया. बताया जाता है कि रेप केस के आरोपी पीड़ित परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे. इसी बीच रेप पीड़िता के मां की तबीयत खराब हो गई.

इसकी सूचना जब डॉक्टर जितेंद्र यादव को लगी तो वो इलाज के लिए घर पहुंच गए. तभी गांव के 10 से 12 की संख्या में रहे दबंगों ने डॉक्टर जितेंद्र यादव को पेड़ में बांधकर पिटाई कर दी. जिससे डॉक्टर जितेंद्र यादव बुरी तरह से घायल हो गए. जिस वक्त दबंगों द्वारा डॉक्टर जितेंद्र यादव की पिटाई की जा रही थी. उस वक्त दबंगों के खौफ से गांव के लोगों ने छिपकर वीडियो बना ली.

इसके बाद ग्रामीणों में से किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वहीं, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मौके पर डायल 112 की टीम भी पहुंच गई. जिसके बाद टीम ने पेड़ से बंधे खून से सने डॉक्टर को रस्सी खोलकर छुड़ाया और फिर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

रेप पीड़िता की मां ने बताया कि वर्ष 2021 में गांव के हीं 3 लोगों द्वारा रेप की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसको लेकर हम लोगों ने केस किया था जो कोर्ट में चल रहा है और 30 मई 2025 को इसी मामले में हम लोगों की गया कोर्ट में गवाही हुई थी. जिसके बाद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

वहीं अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं. गांव के दबंगों द्वारा केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है. इसी को लेकर बदमाशों ने आज हमारे घर इलाज करने आये डॉक्टर जितेंद्र यादव पर हम लोगों की मदद करने का आरोप लगाकर पेड़ से बांध कर पीट दिया.

एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि गुरपा में एक व्यक्ति की पिटाई की जा रही थी, जिसकी सूचना पर डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची थी और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

9 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

14 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

15 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

15 घंटे ago