Bihar

PMCH के सामने क्यों फूट-फूटकर रोने लगे मनीष कश्यप? अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए

बीजेपी नेता और यूट्यूबर मनीष कश्यप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो पीएमसीएच के सामने फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होने इस दौरान अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। दरअसल मुजफ्फरपुर से पटना आई एक 11 साल की रेप पीड़िता बच्ची की PMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मनीष ने अस्पताल के काम-काज पर भी सवाल उठाए। साथ ही अपने साथ हुई मारपीट की घटना को याद करके फफक पड़े।

मनीष ने आरोप लगाया कि उनको इसी अस्पताल में बेवजह पीटा गया था। मनीष ने कहा कि मेरी क्या गलती थी, सिर्फ इतनी कि मैं यहां एक बच्ची का इलाज कराने पहुंचा था। ये लोग जब मुझे पीट रहे थे, तभी मैं सोच रहा था कि इन लोगों ने मेरी जिंदगी खराब कर दी। ‘मैं यहां अपनी मां का इलाज कराने नहीं आया था। किसी परिचित का इलाज कराने नहीं आया था। एक बच्ची का इलाज कराने पहुंचा था, लेकिन ये लोग मुझे पीटने लगे।

आपको बता दें 19 मई को पीएमसीएच में यूट्यूबर मनीष कश्यप और डॉक्टर्स के बीच मारपीट हुई थी। मनीष ने आरोप लगाया था कि पिटाई के बाद उन्हें अस्पताल के ही एक रूम में बंद कर दिया गया है। मोबाइल भी छीन लिया। 3 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। जिसके बाद अस्पताल में इलाज कराते एक फोटो भी जारी की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

7 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

13 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

15 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

15 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

16 घंटे ago