Bihar

बिहार: पावर स्टार पवन सिंह के मकान में चोरी, खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोर; 15 लाख के कैश, ज्वेलरी संग 30 राइफल की गोलियां भी उड़ा ले गए

भोजपुरी सिनेमा अभिनेता सह गायक और पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह के मकान में सोमवार की देर रात चोरी हुई है। चोरों ने करीब 15 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चुराई है। यह घटना आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा, मारुति नगर मकान में हुई है। इसे लेकर सिने अभिनेता के बड़े भाई राणू सिंह ने संबंधित थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।

वारदात के बाद एसपी राज के निर्देश पर संबंधित थाना के अलावा डीआईयू और एफएसएल की टीम जांच में जुट गई है। दरअसल, सिनेमा अभिनेता पवन सिंह का आरा शहर में पकड़ी और मारूति नगर दो मोहल्लों में मकान है।

मारुति नगर मोहल्ले के मकान में सिनेमा स्टार की पहली पत्नी स्व. नीलम देवी के माता-पिता रहते हैं, जो उनके बड़े भाई के भी सास-ससुर हैं। सोमवार की देर रात अज्ञात चोर मकान की खिड़की की ग्रील उखाड़कर कमरे के अंदर प्रवेश कर गए। जिस कमरे में चोर घुसे उस कमरे में घटना के समय कोई नहीं सोया था।

चोरों ने कमरे में अलमारी और बक्से को तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान चुरा लिया। इस दौरान किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

इधर, अभिनेता पवन सिंह की सास कलावती देवी ने बताया कि 15 हजार नकद दो कंगन, लक्ष्मी चैन, एक नवाबी चैन, एक मंगलसूत्र, दो सिकड़ी, दो अंगूठी, चार जोड़ा छागल मिलाकर करीब 15 लाख की चोरी की गई है। जब सुबह मैंने दरवाजा खोला तो, दरवाजा नहीं खुल रहा था। जिसके बाद मैंने अपने पति से बोला कि जाकर के गली से देखिए क्या हुआ है।

तब जाकर के पता चला कि चोरों ने खिड़की खोलकर चोरी की घटना का अंजाम दिया है। जिसके बाद मैं पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह को फोन कर सारी घटना बताई।

इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। टाउन थाना इंस्पेक्टर से लेकर एसपी से बात की गई। खबर यह भी आ रही है कि मकान में चोरी को लेकर पवन सिंह ने खुद भोजपुर एसपी राज से बात की है।

‘रायफल छोड़ दी, मगर 30 कारतूस चुराकर कर ले भागे चोर’

इधर, पवन सिंह के बड़े भाई राणू सिंह ने बताया कि वे परिवार समेत हरिद्वार गए थे। अपनी लाइसेंस रायफल दूसरे मकान के कमरे में सास और ससुर के पास रखे थे। गनीमत यह रही की रायफल को चोरों ने नहीं चोरी किया, लेकिन 30 कारतूस चुराकर ले गए हैं।

राणू सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी पवन सिंह को दे दी गई है। उन्होंने एसपी से बात की है। उपरोक्त मकान में पवन सिंह की पहली पत्नी स्व नीलम सिंह की मां कलावती देवी और उनके पति सुनील कुमार सिंह रहते हैं। दोनों ही दूसरे कमरे में सो रहे थे। तभी चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

1 घंटा ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

1 घंटा ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

2 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

11 घंटे ago