Bihar

CM के बेटे ने पटना DM के छुए पैर: झुके तो डॉ. त्यागराजन ने रोका, मुख्यमंत्री के साथ बख्तियारपुर पहुंचे थे निशांत कुमार

CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार शनिवार को पटना DM डॉ. त्यागराजन के पैर छूने लगे। हालांकि, जैसे ही निशांत झुके, DM ने तुरंत उनका हाथ पकड़ लिया, फिर हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करने लगे।

दरअसल, सीएम नीतीश आज बख्तियारपुर में सीढ़ी घाट पर गंगा रिवर फ्रंट का उद्घाटन करने वाले थे। उद्घाटन से पहले DM त्यागराजन, CM नीतीश के आगमन की तैयारियों में जुटे थे। इसी दौरान निशांत भी वहां पहुंच गए।

निशांत सीढ़ियों पर घूम रहे थे। इसी बीच DM से उनकी मुलाकात हो गई। निशांत ने DM को देखा, हाथ जोड़कर अभिवादन किया। फिर उनके पैर छूने लगे। जिसके बाद DM त्यागराजन ने हाथ पकड़कर रोक दिया।

मौके पर SDM चंदन कुमार और अन्य सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे। थोड़ी देर तक निशांत ने DM और SDM से बातचीत भी की। इसके बाद DM और निशांत वहां से आगे बढ़ गए।

शाम 4 बजे गंगा आरती में शामिल हुए नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम 4 बजे उद्घाटन के बाद गंगा आरती में भी शामिल हुए। सीएम के साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पटना DM डॉ. त्यागराजन और कमिश्नर चंद्रशेखर मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार भी शामिल हुए। नीतीश कुमार ने सीढ़ी घाट पर करीब आधे घंटे तक निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान आम लोगों को कार्यक्रम से दूर रखा गया।

गंगा नदी की धारा को पुनर्जीवित किया गया

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपने घर पर कुछ समय बिताया और फिर पटना के लिए रवाना हो गए।

निशांत कुमार ने बताया, ‘बख्तियारपुर में दादा-दादी का घर है। पिता यहीं पले-बढ़े हैं और उनका भी बचपन यहीं बीता है। बख्तियारपुर में गंगा नदी की धारा को पुनर्जीवित किया गया है। घनसुरपुर से देदौर होते हुए बख्तियारपुर तक गंगा को लाया गया है।’

पिछले साल से JDU जॉइन करने की चर्चा

निशांत कुमार के JDU में आने की चर्चा पिछले साल से ही हो रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कुछ नेता भी चाह रहे हैं कि वे राजनीति में आएं। हालांकि, पार्टी के बड़े नेता लगातार इस तरह की संभावनाओं को खारिज करते रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भी निशांत की राजनीति में आने की चर्चा ने जोर पकड़ा था।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

4 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

7 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

7 घंटे ago