Bihar

पशुपति पारस की पत्नी और प्रिंस राज की मां को हाईकोर्ट से राहत, चिराग पासवान की बड़ी मां को नोटिस

चिराग पासवान की बड़ी मां से जुड़े मामले में पटना हाईकोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पत्नी शोभा देवी और प्रिंस राज की मां सुनैना देवी को बड़ी राहत दी है. न्यायालय ने इनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए प्राथमिकी के सूचक को नोटिस जारी किया है. जस्टिस संदीप कुमार ने दायर अर्जी पर सुनवाई की.

क्या बोले अधिवक्ता?:

आवेदिका शोभा और सुनैना की ओर से अधिवक्ता राजकुमार ने कोर्ट को बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तलाकशुदा पत्नी राजकुमारी देवी ने अलौली थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पत्नी और छोटे भाई रामचंद्र पासवान की पत्नी ने उनके कमरे में रखे सारे सामान को बाहर फेंक दिया. साथ ही बेड रूम और बाथरूम में ताला मार दिया.

तलाक के बाद संपत्ति पर हक नहीं:

अधिवक्ता राजकुमार ने अदालत को बताया कि सूचक (राजकुमारी देवी) का 1981 में ही केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से कोर्ट से तलाक हो गया था. ऐसे में तलाकशुदा पत्नी को खानदानी संपत्ति में कोई अधिकार नहीं हैं, भले ही पति की संपत्ति में उनका अधिकार होगा. ऐसे में खानदानी घर में उनका कोई अधिकार नहीं है और ना ही उन्हें घर से निकाला गया है.

अनपढ़ है तो हस्ताक्षर कैसे की?:

पशुपति पारस की पत्नी के ए़डवोकेट का ये भी कहना था कि राजकुमारी देवी पढ़ी-लिखी नहीं हैं. वह अंगूठा का निशान लगती हैं लेकिन दर्ज प्राथमिकी में हस्ताक्षर किया हुआ है. कोर्ट ने दर्ज प्राथमिकी के कार्रवाई पर रोक लगाते हुए सूचक को नोटिस जारी किया है.

क्या है मामला?:

दरअसल, इसी साल अप्रैल में रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने आरोप लगाया था कि उनकी दोनों देवरानी उनसे झगड़ती हैं और शहरबन्नी स्थित घर से निकालना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि पशुपति पारस की पत्नी और प्रिंस राज की मां ने ताला जड़ दिया था. इतना ही नहीं 50 बीघा जीमान पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया था. इसी को लेकर उनकी ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी. बाद में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी आकर बड़ी मां से भेंट की और चाचा पर कई गंभीर आरोप लगाए.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

14 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

16 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

22 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

22 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

23 घंटे ago