Bihar

बिहार में मछली पालकों को 70% पैसा दे रही सरकार, इस तारीख से पहले करें आवेदन

अगर आप बिहार में मछली पालने का काम शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार मछली पालकों के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग अंतर्गत मत्स्य निदेशालय ने मुख्यमंत्री तालाब मात्स्यिकी विकास योजना 2025-26 के लिए आवेदन शुरू किए हैं। इस योजना के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त है।

मुख्यमंत्री तालाब मात्स्यिकी विकास योजना के तहत मछली पालकों को आर्थिक मदद की जाएगी। इस योजना में पांच प्रमुख श्रेणियां शामिल हैं। सभी श्रेणियों में सरकार यूनिट लागत में 50 से 70 फीसदी की सब्सिडी मिल रही है। सामान्य वर्ग की श्रेणी में मछली पालकों को 50 फीसदी की सब्सिडी मिल रही है। इस योजना के अंतर्गत राज्य को मछली उत्पादन के साथ मत्स्य बीज उत्पादन में भी आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है। इस योजना के जरिए पिछले तीन साल में मछली पालकों को 298.46 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जा चुकी है।

किस श्रेणी में कितनी सब्सिडी

श्रेणी यूनिट लागत सब्सिडी
पहली 0.5 एकड़ वाली प्रति यूनिट एक लाख रुपये पर 50-70% सब्सिडी
दूसरी ट्यूबवेल व पम्प सेट अधिष्ठापन 1.2 लाख रुपये की यूनिट लागत पर 50-60% सब्सिडी
तीसरी यांत्रिक एरेटर पर प्रति यूनिट लागत 50,000 रुपये पर 50-70% सब्सिडी
चौथी कार्प हैचरी इनपुट सहायता 8 लाख रुपये का 50-70% सब्सिडी
पांचवीं मत्स्य बीज हैचरी का जीर्णोद्धार एवं उन्नयन प्रति यूनिट 5 लाख रुपये पर 50-70% सब्सिडी

कैसे होगा आवेदन

आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। सभी इच्छुक लाभार्थी 31 अगस्त तक fisheries.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त 2025 तक चलेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी वेबसाइट state.bihar.gov.in/ahd/CitizenHome.Html पर अथवा जिला मत्स्य कार्यालय में संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

4 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

7 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

7 घंटे ago