Bihar

कमरा किराये पर नहीं मिल रहा था तो प्रेमी-प्रेमिका ने स्टेशन से समस्तीपुर के दंपत्ति का चुरा लिया बच्चा

मकान किराये पर लेने के लिए प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला ने 7 महीने के बच्चे को बिहार के हाजीपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से चुरा लिया। अब उसे आरपीएफ और जीआरपी ने कड़ी मेहनत से बरामद कर मां को सौंप दिया गया है। 18 जून को हाजीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म 1 से मां की गोद से बच्चा चोरी हुआ था, जिसे महाराष्ट्र के पुणे स्टेशन से बरामद किया गया। प्रेमिका छपरा के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दया छपरा गांव और प्रेमी कोपा गांव का रहने वाला है।

यह जानकारी रेल डीएसपी सोनपुर शाहकार खां ने शुक्रवार को जीआरपी थाना हाजीपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। प्रेमिका ने बताया कि वह घर से पहले भी कई बार भाग कर प्रेमी के पास पुणे गई थी, लेकिन कोई बच्चा नहीं होने के कारण पुणे में उन्हें कमरा किराये पर नहीं मिल रहा था। इसी कारण उसके कहने पर उसने बच्चा चुराया और पुणे चली गई।

18 जून को समस्तीपुर जिले के इनायतपुर गांव के निवासी संतोष महतो पत्नी के साथ हाजीपुर आया था। संतोष अपनी 7 माह की बच्ची, पत्नी के साथ प्लेटफॉर्म पर जाकर सो गए। दोनों दंपती की नींद जब बुधवार की सुबह खुली तो देखा कि शिशु गोद में नहीं है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने देखा कि एक महिला बच्चे को गोद में लेकर स्टेशन परिसर से बाहर निकल कर टेंपो स्टैंड के तरफ जा रही है।

डॉक्टर के पर्चे से पकड़े गई प्रेमिका

पुलिस ने जब टेंपो चालक से महिला एवं शिशु के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि महिला वहां से टेंपो रिजर्व कर पटना स्टेशन के लिए गई थी। हाजीपुर जंक्शन पर लौटकर पुलिस ने एक बैग की जांच की। बैग से एक डॉक्टर का पुर्जा मिला जिस पर पेंसिल से एक मोबाइल नंबर लिखा था। उसी नंबर के आधार पर महिला पकड़ी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

6 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

7 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

7 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

8 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

14 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

15 घंटे ago