Bihar

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला पटना: NMCH की रिटायर्ड नर्स और उनकी बेटी की सरेआम गो’ली मारकर ह’त्या, पति भी घायल

पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित न्यू आरफाबाद कॉलोनी में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जटाही मंदिर के पास तीन लोगों को गोली मार दी गई. हमले में मां बेटी की मौत हो गई है. पिता गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. यह फायरिंग रिटायर्ड नर्स महालक्ष्मी, उनके पति धनंजय मेहता और 19 वर्षीय बेटी पर हुई है. तीनों को आनन-फानन में इलाज के लिए NMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मौके पर पहुंची FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस को सूचना मिलते ही सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की गई. मौके पर FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है ताकि तकनीकी जांच के जरिए हमलावरों की पहचान की जा सके.

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अतुलेश झा ने बताया कि घटना के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में मोहल्ले में चल रहे आपसी विवाद की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता चल सके.

आरोपियों की तलाश में चल रही छापेमारी

स्थानीय लोगों के अनुसार, पीड़ित परिवार का कुछ समय से मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था. यह वारदात उसी रंजिश का नतीजा हो सकती है. हालांकि पुलिस अभी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संभावित आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है. पटना पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

5 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

6 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

7 घंटे ago