Bihar

निगरानी के हत्थे चढ़ी बिहार की घूसखोर महिला बीडीओ, 20 हजार लेते ड्राइवर के साथ गिरफ्तार

बिहार के वैशाली जिले से बड़ी खबर है। एक भ्रष्ट लोकसेवक को निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ गिरप्तार कर लिया है। जिले के लालगंज की प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीडीओ नीलम कुमारी को उनके ड्राइवर के साथ पकड़ा गया है। बीडीओ को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। बिहार में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। पटना से आई स्पेशल विजिलेंस टीम गिरफ्तार बीडीओ से पूछताछ कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसर यह गिरफ्तारी पटना से आई निगरानी टीम द्वारा की गई है। बीडीओ नीलम कुमारी पर प्रखंड क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए उन्होंने पैसों की मांग की थी। इसकी शिकायत पटना निगरानी विभाग से की गई। आवेदन मिलने के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया। सोमवार को टीम के अधिकारी सादे लिवास में लालगंज पहुंचे और जैसे ही बीडीओ ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में लिया कि टीम ने उन्हें दबोच लिया। टीम में महिला कर्मियों को भी तैनात किया या था।

बताया गया है कि गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम बीडीओ नीलम कुमारी को पटना ले जाया गया है। इस कार्रवाई से वैशाली के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है जिनसे बीडीओ नीलम कुमारी ने पूर्व में काम के बदले पैसे लिए। निगरानी की टीम ने बीडीओ के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया जो वसूली में सहयोग करता था।

लालगंज प्रखंड के करताहा निवासी मिथिलेश कुमार सिंह ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति मिली। इसकी पहली किस्त चालीस हजार की खाते में आ गई। अगली किस्त के भुगतान के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी। उन्होंने इसकी शिकायत उन्होंने निगरानी विभाग से कर दी। बीडियो के ड्राइवर अविनाश कुमार ने कार्यालय में ही मिथिलेश सिंह ने रुपए लिए। ड्राइवर पैसा लेकर गया और बीडीओ के टेबल पर रख दिया। उसने पैसे की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी। उसके बाद निगरानी टीम ने दोनों को दबोच लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

5 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

6 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

7 घंटे ago