Bihar

गांधी सेतु के समानांतर बन रहे फोरलेन पुल का तेज होगा निर्माण कार्य… सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण

बिहार में इन दिनों सड़क और पुलों का निर्माण विभिन्न जगहों पर किया जा रहा है. चुनावी साल में कई सारी सौगातें बिहार के लोगों को दिया जा रहा है. इसी क्रम में राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु के समानांतर गंगा नदी पर फोर लेन पुल का निर्माण कार्य जारी है. अब इस फोर लेन के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया.

सीएम नीतीश ने लिया जायजा

इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी सेतु से होते हुए गंगा नदी के दक्षिणी छोर से लेकर गंगा नदी के उत्तरी छोर तक निर्माणाधीन पुल और एप्रोच पथ का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने हाजीपुर के सैफपुर में पाया नम्बर 9 के पास रूककर अधिकारियों से निर्माण कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली.

अपर मुख्य सचिव ने दी जानकारी

इस दौरान पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने बताया कि, यह पुल 14.5 किलोमीटर लम्बा है.महात्मा गांधी सेतु के समानांतर बनाये जा रहे इस पुल का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. साथ ही दोनों तरफ 8 लेन का एप्रोच पथ भी बनाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने दिया ये आदेश…

इधर, निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, महात्मा गांधी सेतु के समानांतर इस निर्माणधीन फोरलेन पुल का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें ताकि महात्मा गांधी सेतु पर अत्यधिक ट्रैफिक लोड के कारण लगनेवाले जाम से लोगों को राहत मिले. इस पुल के निर्माण से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच यातायात व्यवस्था और सुगम हो जायेगी.

इन जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा…

सीएम नीतीश ने यह भी कहा कि, मुजफ्फरपुर, सारण और वैशाली जिला की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा और पटना पहुंचना आसान होगा. हम हमेशा इसके निर्माण कार्य को देखते रहे हैं। जल्द से जल्द इसका निर्माण कार्य पूर्ण करें.

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

8 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

8 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

8 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

9 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

10 घंटे ago