Bihar

प्रशांत किशोर पर बिहार बीजेपी का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने का आरोप, साइबर सेल से शिकायत

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2025) होने हैं। इस बीच जनसुराज (Jan Suraaj) के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। दरअसल बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Bihar BJP State President Dilip Jaiswal) ने प्रशांत किशोर पर संगीन आरोप लगाया है। दिलीप जायसवाल ने अपने आरोपों को लेकर पुलिस के पास शिकायत भी दी है।

दरअसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर आरोप लगाया है कि वह सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर बीजेपी की छवि खराब करने के लिए प्रचार कर रहे हैं। डॉ. जायसवाल ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर साइबर सेल में शिकायत भी की है।

प्रशांत किशोर पर आरोप लगाया है कि बिहार बीजेपी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर उनपर पीके के वीडियो डाले जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ऐसे कुछ फर्जी अकाउंट की पहचान भी हुई है। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि अगर प्रशांत किशोर नहीं माने तो वो इस मामले में केस भी करेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘प्रशांत किशोर जब राजनीति में फेल हो गए। गांधी मैदान में उन्होंने कहा था कि हम दस लाख आदमी लाएंगे लेकिन 10 हजार लोग भी नहीं आए तो अब वो और उनके लोग सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी का फर्जी अकाउंट बना रहे हैं।’

मोबाइल पर दिखाया फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट

इसके बाद दिलीप जायसवाल ने अपने मोबाइल फोन पर बीजेपी का एक अकाउंट दिखाते हुए कहा कि यह फर्जी अकाउंट है। इसपर प्रशांत किशोर का प्रचार चल रहा है। इस तरह सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर आप किस तरह की राजनीति करना चाहते हैं? किसने यह किया है? पता लगाइए। हमने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस तरह के फर्जी अकाउंट को तुरंत बंद किया जाए।

दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि कोई भाजपा का अकाउंट बना ले, कोई जदयू का अकाउंट बना ले, कोई राष्ट्रीय जनता दल का अकाउंट बना ले, कोई कांग्रेस का अकाउंट बना ले और इस तरह धोखाधड़ी कर सोशल मीडिया का गलत उपयोग करे तो यह बहुत गलत बात है।

प्रशांत किशोर पर केस करेंगे – दिलीप जायसवाल

दिलीप जायसवाल ने कहा कि बीजेपी बिहार का पेज है और इसपर प्रशांत किशोर का प्रचार। यह फेक है। बीजेपी बिहार का अकाउंट बनाने का हक सिर्फ बीजेपी बिहार को है। वो भी प्रदेश अध्यक्ष के अप्रूवल के बाद ही बीजेपी बिहार खुल सकता है। बीजेपी बिहार का पेज कोई भी नहीं खोल सकता है। इसलिए इसपर जांच होकर तुरंत कार्रवाई हो इसलिए हमने साइबर थाने में इसकी शिकायत की है कि इस तरह से प्रशांत किशोर के समर्थक सोशल मीडिया का गलत उपयोग कर रहे हैं। बीजेपी बिहार का कोई अकाउंट कैसे खोल सकता है? उनका अपना प्लेटफॉर्म फेल हो गया है तो वो इसलिए ऐसा काम कर रहे हैं। दिलीप जायसवाल ने कहा कि अभी हमने शिकायत की है लेकिन अगर वो इसके बाद भी नहीं मानते हैं तो हम उनपर केस भी करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

5 मिनट ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

40 मिनट ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

52 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बन रहा मॉडल हॉस्पिटल का 90 % काम पूरा, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है संचालन

समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…

2 घंटे ago

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

2 घंटे ago