बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2025) होने हैं। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार के (Nishant Kumar) चुनाव लड़ने को लेकर अटकलें तेज हैं। हालांकि, अभी तक निशांत या उनके पिता द्वारा इस विषय पर कुछ भी नहीं कहा गया है। इस बीच अब जनता दल यूनाइटेड के एक सांसद ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार नालंदा से बिहार चुनाव में उतरते हैं तो यह अच्छी बात होगी। इसी के साथ जदयू सांसद ने वो सीट भी बताया है जिसपर वो चाहते हैं कि निशांत चुनाव लड़ें।
बिहार के नालंदा से सांसद कौशलेंद्र कुमार ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में अपनी बात रखी। JUD सांसद कौशलेंद्र कुमार से पूछा गया कि इस बात की काफी चर्चा है कि निशांत कुमार चुनाव लड़ सकते हैं तो फिर इसपर आपकी राय क्या है? इसपर जवाब देते हुए कौशलेंद्र कुमार ने कहा, ‘हमारी जो सोच है और हम उस क्षेत्र में घूमते भी रहते हैं। निशांत कुमार अच्छे व्यक्ति हैं और पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं। जनता में भी इस बात की चर्चा है कि निशांत को चुनाव लड़ना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।’
जेडीयू सांसद ने आगे कहा कि हमारे लिए तो अच्छा होगा कि वो (निशांत कुमार) आकर यहां चुनाव लड़ें। खासकर उनके चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है। हमारी शुभकामना होगी कि वो चुनाव लड़ें। उनमें हर क्षमता है। कम बोलना, और लोगों का वो आदर करना जानते हैं। वो हर आदमी से अदब से बात करते हैं और उन्हें प्रणाम करते हैं।
जब जदयू सांसद से पूछा गया कि आप निशांत कुमार को कौन सी सीट पर चुनाव लड़ने का ऑफर देते? इसपर उन्होंने कहा कि अगर हमसे पूछा जाए तो हम तो कहेंगे कि आप नालंदा आकर इस्लामपुर सीट से लड़िए। यहां इस्लामपुर सीट खाली भी है और आपको जीता कर भेजना हमारा दायित्व है।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…