Bihar

चुनाव से पहले CM नीतीश का मास्टरस्ट्रोक, बुजुर्ग-दिव्यांग और विधवा महिलाओं के खाते में आएंगे इतने रुपये

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला संवाद के मौके पर बड़ा ऐलान किया है। राज्य में सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन में भारी बढ़ोतरी की गयी है। बुजुर्गों के साथ सभी कोटि के लाभूकों को अब 400 के बदले 1100 रुपए प्रति माह मिलेंगे। हर माह की दस तारीख को इसका भुगतान कर दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर पोस्ट पर पोस्ट कर सीएम ने इसकी जनकारी दी है। बिहार में लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। जुलाई महीने से नए दर से पेंशन का भुगतान शुरू हो जाएगा। जीविका दीदियों को भी अब समूह लोन के तौर पर तीन लाख की जगह पांच लाख तक की राशि दी जाएगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार बनने पर इसे 1500 तो प्रशांत किशोर ने 2000 करने का ऐलान किया था।

नीतीश कुमार ने फेसबुक पर पोस्ट किया है कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रु की जगह 1100 रु पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। सीएम ने कहा है कि वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी।

बिहार में इसी साल चुनाव होने वाले हैं। सभी दलों की महिलाओं और बुजुर्गों पर नजर है। महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने पहले ही कहा था कि उनकी सरकार बनती है तो पेशन की राशि को 400 से बढ़ाकर 1100 कर कर दिया जाएगा। प्रशांत किशोर ने इसे दो हजार करने की बात कही थी। तर्क दिया जा रहा था कि महंगाई के इस दौर में 400 रुपए से कुछ नहीं होता है। इस बीच महिला संवाद के मौके पर नीतीश कुमार ने मास्टरस्ट्रोक खेल दिया। बिहार की आधी आबादी को नीतीश कुमार का मजबूत वोट बैंक भी माना जाता है।

सीएम के इस ऐलान पर राजनीति भी शुरू हो गई है। राजद की प्रवक्ता एज्या यादव ने कहा है कि तेजस्वी यादव को इसके लिए बधाई दिया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने इसे 1500 करने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के डर से नीतीश कुमार ने यह ऐलान किया है। हालांकि सामाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि इसका चुनाव से कुछ लेना देना नहीं है। उन्होंने नीतीश कुमार को इसके लिए धन्यवाद दिया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

2 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

3 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

3 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

3 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

4 घंटे ago