Bihar

बिहार के स्कूलों की टाइमिंग बदली, गर्मी छुट्टी के बाद नया टाइम टेबल, जानें कितने बजे शुरू होगी क्लास

गर्मी की छुट्टियों के बाद बिहार में स्कूल संचालन का समय बदल जाएगा। राज्य के सभी 81 हजार प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल का संचालन सुबह 9 बज कर 30 मिनट से अपराह्न 4 बजे तक संचालित होंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने शुक्रवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजा है। आपको बता दें 22 जून को गर्मी की छुट्टी खत्म हो रही है। और 23 जून से सभी स्कूल खुल जाएंगे।

इससे पहले गर्मियों के मद्देनजर सरकारी सरकारी स्कूलों के लिए एक नया टाइम टेबल जारी हुआ था। जो 7 अप्रैल 2025 से 1 जून 2025 तक लागू रहा। जिसके तहत सभी स्कूल सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुले रखने का फैसला लिया गया था। जिसमें सुबह 6:30 बजे से 7:00 बजे तक प्रार्थना, पहली कक्षा सुबह 7:00 बजे से 7:40 बजे तक, दूसरी कक्षा 7:40 से 8:20 तक और तीसरी कक्षा 8:20 से 9:00 बजे तक थी। फिर, 9:00 बजे से 9:40 बजे तक मध्यान्तर (एमडीए) था।

चौथी घंटी सुबह 9:40 से 10:20 बजे तक, पांचवीं घंटी- सुबह 10:20 से 11:00 बजे तक, छठी घंटी- सुबह 11:00 से 11:40 बजे तक और आखिरी घंटी सुबह 11:40 से दोपहर 12:20 तक थी। ये गर्मियों के मद्देनजर टाइम टेबल था। फिर 2 जून से 22 जून तक सरकारी स्कूलों छुट्टी हो गई। और अब 23 जून से नए टाइम टेबल से स्कूलों का संचालन होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

3 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

3 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

4 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

4 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago