Bihar

नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने पास की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा, अब कॉलेज में पढ़ाएंगे

बिहार में नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी अब जल्द ही असिस्टेंट प्रोफेसर बन जाएंगे। जी हां, बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी अब कॉलेजों में छात्रों के बीच ज्ञान बांटते नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक, अशोक चौधरी कॉलेजों में छात्रों को राजनीति विज्ञान पढ़ाते नजर आएंगे। अशोक चौधरी का चयन पॉलिटिकल साइंस विषय के लिए हुआ है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के अलग-अलग कॉलेजों में प्रोफेसरों के खाली पड़ पदों को भरने के लिए बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगा था। साल 2020 में आयोग ने परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 वर्ष तय की गई थी। अब इस परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

यह भी बताया जा रहा है कि राजनीति विज्ञान में आयोग ने 274 उम्मीदवारों का चयन किया है। चयनित होने वाले उम्मीदवारों में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी का नाम भी शामिल है। हालांकि, अभी चयनित उम्मीदवारों के बीच कॉलेज का आवंटन नहीं किया गया है।

जाहिर है अब अगर मंत्री अशोक चौधरी कॉलेजों में पढ़ाने जाते हैं तो ऐसे में उन्हें अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है या फिर राज्य सरकार से इसके लिए विशेष अनुमति लेनी पड़ सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

19 मिनट ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

41 मिनट ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

1 घंटा ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

3 घंटे ago