Bihar

बिहार के वोटर्स 25 जुलाई तक कर लें ये काम, नहीं तो लिस्ट से कट सकता है नाम

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है. इस बीच चुनाव आयोग बड़ी तैयारी में है. विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत पूरे बिहार में मतदाता सूची को अपडेट करने, पात्र नागरिकों को जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने का काम व्यापक स्तर पर किया जा रहा है. ऐसे में बीएलओ सभी मतदाताओं के घर जाएंगे और एक फॉर्म की दो प्रतियां देंगे. यहां गौर करने वाली बात यह है कि, मतदाताओं को 25 जुलाई तक फॉर्म भर कर देना जरूरी होगा. वहीं, ऐसा नहीं करने पर वोटर के नाम लिस्ट से काट दिए जायेंगे.

पटना के डीएम ने की अपील

राजधानी पटना की बात करें तो, 4906 बीएलओ को इस काम में लगाया गया है. इसके साथ अन्य 500 वॉलेंटियर्स भी शामिल हैं. इधर, पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के मुताबिक, मृत लोगों के साथ-साथ जो दूसरे शहर में शिफ्ट हो गए हैं और जो योग्य नहीं हैं, ऐसे मतदाताओं का नाम हटाना है. घर में जितनी भी संख्या में वोटर हैं तो उन सबके नाम की पुष्टि करने के बाद फॉर्म जमा करना अनिवार्य है. इतना ही नहीं, पटना के डीएम ने अपील भी की है कि, सभी मतदाता इस प्रक्रिया को गंभीरता से लें, जिम्मेदारी से सभी प्रक्रिया को पूरा करें ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतादाता सूची तैयार हो सके.

ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं फॉर्म

जानकारी के मुताबिक, पुनरीक्षण के बाद 1 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा. जिसके बाद इस पर 1 सितंबर तक दावा या फिर आपत्ति दे सकेंगे. तो वहीं, तमाम प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 सितंबर को होगा.

याद दिला दें कि, 1987 से 2003 के बीच जन्म लेने वालों को जन्मस्थान का प्रमाण और माता का दस्तावेज देना होगा. 2003 के बाद जन्मे लोगों के लिए माता-पिता का प्रमाणपत्र जरूरी है. फिलहाल की बात करें तो, फॉर्म के साथ 11 तरह के साक्ष्य में से कोई एक जमा करने का निर्देश है. लेकिन, अगर किसी मतदाता के पास इनमें से कोई दस्तावेज नहीं है तो वह जमीन के कागजात या फिर होल्डिंग की रसीद से अगर ईआरओ संतुष्ट हो जाता है, तो फिर वह मान्य होगा. वोटर्स ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

8 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

38 मिनट ago

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

5 घंटे ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

8 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

8 घंटे ago