Bihar

1 जुलाई से महंगा हो जाएगा रेल का सफर, यहां जानिए किन ट्रेनों में कितना बढ़ेगा किराया

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। 1 जुलाई 2025 से भारतीय रेलवे कुछ श्रेणियों के टिकटों के दाम बढ़ाने जा रहा है। यानी अब आपको AC और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने के लिए थोड़ा ज्यादा पैसे खर्च करना होगा। हालांकि, कुछ कैटेगरी में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

किन ट्रेनों में बढ़ेगा किराया?

▪️AC क्लास: AC टिकटों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। अब आपको प्रति किलोमीटर 2 पैसे ज्यादा देने होंगे।

▪️सामान्य द्वितीय श्रेणी (Second Class): अगर आप 500 किलोमीटर तक यात्रा कर रहे हैं, तो किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। लेकिन, अगर आपकी यात्रा 500 किलोमीटर से ज्यादा की है, तो आपको प्रति किलोमीटर आधा पैसा ज्यादा देना होगा।

▪️मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें (Non-AC): इन ट्रेनों में सफर करने पर अब आपको प्रति किलोमीटर 1 पैसा ज्यादा चुकाना होगा।

किन यात्रियों को मिलेगी राहत?

▪️शहरी (Suburban) ट्रेनें: लोकल ट्रेनों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे लाखों दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।

▪️मासिक सीजन टिकट (MST): मंथली पास की दरों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

टिकट बुकिंग के नए नियम

इससे पहले रेलवे ने टिकट बुकिंग के नए नियमों में भी बदलाव का फैसला लिया था। अभी तक आपको यात्रा से 4 घंटे पहले ही पता चल पाता था कि आपका टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं, लेकिन अब रेलवे एक नए सिस्टम पर काम कर रहा है। इसके तहत कन्फर्म सीटों वाला चार्ट यात्रा से 24 घंटे पहले जारी किया जाएगा। यह नया सिस्टम 6 जून से राजस्थान के बीकानेर डिविजन में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। अभी एक ट्रेन तक सीमित है और कहा जा रहा है कि अब तक इसमें किसी तरह की कोई समस्या नहीं आई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कुछ हफ्ते तक इसे आजमाया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

4 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

6 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

10 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

11 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

11 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

11 घंटे ago