नई दिल्ली से दरभंगा आ रही बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में रविवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। गाजियाबाद साइट पर चल रहे मरम्मत कार्य स्थल से एक ड्रिल मशीन छिटक कर इंजन के पावर कार के टैंक में घुस गई। इससे डीजल का भारी रिसाव होता रहा।
गाजियाबाद से अलीगढ़ आउटर पर ट्रेन पहुंचने पर चालक को इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद ट्रेन को रोका करीब दो घंटे के आपरेशन के बाद ट्रेन को अलीगढ़ से रवाना किया गया। इस हादसे में रेलवे की भारी लापरवाही उजागर हुई है। यह ड्रिलर पहिये के नीचे आता तो ट्रेन पलट भी सकती थी।
नई दिल्ली से ट्रेन रवाना होने के बाद गाजियाबाद में इंजन पावर कार के डीजल टैंक में पत्थर तोड़ने और दीवार में छेद करने वाला ड्रिलर घुस गया। पायलट और गार्ड को पता भी नहीं चल पाया। ट्रेन दिल्ली से अलीगढ़ पहुंची तक लोको पायलट ने सूचना दी, जिसके बाद अलीगढ़ में ड्रिलर को निकाल कर कपड़े से ट्रैंक बंद करने की कोशिश की गई। पर तेल नहीं रुका। बाद में अधिकारियों के आदेश पर डीजल टैंक से 1050 लीटर डीजल निकालकर खाली कराया गया।
इस हादसे से ट्रेन करीब दो घंटे अधिक प्रभावित रही। शाम पांच बजे ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन के लोको पायलेट केएन शुक्ला ने बताया उन्हें नहीं पता कि यह ड्रिलर टैंक में कब घुसा। गाड़ी नई दिल्ली से थ्रू आ रही थी। आरपीएफ ने एलटी मशीन यानी ड्रिलर को कब्जे में ले लिया है।
मशीन का निरक्षण किया तो पता चला मशीन बृजेश नाम के व्यक्ति का है। बृजेश ने बताया कि यह मशीन मेरी ही है, मैं आज छुट्टी पर हूं। हमारा काम ग़ाज़ियाबाद स्टेशन पर चल रहा है। मेरी गैर हाजरी में मेरा काम धर्मपाल मुंशी द्वारा किया जा रहा है। धर्मपाल ने बताया कि हमारा काम रेलवे फाउंडेशन तोड़ने का है। ग़ाज़ियाबाद स्टेशन के 200 मीटर पूर्वी यार्ड में अलीगढ़ की तरफ चल रहा है। जहां लंच पर जाते वक्त मशीन छूट गई थी।
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…