Bihar

50 लाख की सम्मान राशि, बेटे को सरकारी नौकरी; शहीद मो. इम्तियाज के परिजनों को CM नीतीश ने दी सांत्वना

जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के परिजनों से मिलने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छपरा पहुंचे। इस दौरान उन्होने परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही राज्य सरकार की तरफ से परिवार के लोगों को 50 लाख रुपये का चेक सौंपा। जिसमें मुख्यमंत्री राहत कोष से 29 लाख और राज्य सरकार की तरफ से 21 लाख की राशि शामिल है। मुख्यमंत्री ने शहीद मो. इम्तियाज के बेटे को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की है।

परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि देश के लिए गर्व करने का समय है। गड़खा के इस लाल को सदियों तक याद रखा जायेगा। करीब 10 मिनट तक सीएम शहीद जवान के गांव नारायणपुर में रुके।

मीडिया से बातचीत के दौरान नीतीश सरकार के मंत्री जमा खान ने बताया कि शहीद के परिवार की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। जिसें सरकारी नौकरी, 50 लाख की आर्थिक मदद के अलावा 2 किमी ग्रामीण पथ का शहीद के नाम पर रखा जाएगा। पैतृक गांव नारायणपुर में शहीद द्वार का निर्माण, शहीद मो. इम्तियाज के नाम पर एक स्वास्थ्य उपकेन्द्र और स्मारक का निर्माण होगा।

आपको बता दें सोमवार को सारण जिले के गड़खा प्रखंड के नारायणपुर गांव स्थित कब्रिस्तान में सैनिक सम्मान के साथ शहीद मो. इम्तियाज को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान लोगों ने वीर सपूत की शहादत को सलाम किया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। शहीद के पुत्र इमरान ने कहा कि मुझे पिता पर गर्व है। उन्होंने देश के लिए बलिदान दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

9 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

15 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

16 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

16 घंटे ago