Bihar

विधायक चुराने वालों को सबक सिखाएंगे, बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी पर गरजे औवेसी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर ऑल इंडिया ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) ने भी कमर कस ली है। पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र में पिछली बार से भी ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। नाम लिए बिना ओवैसी ने कहा कि हमारे विधायक चुराने वालों को सीमांचल के लोग सबक सिखाएंगे। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने बिहार में 5 सीटें जीती थीं, जिनमें से 4 विधायक बाद में आरजेडी में शामिल हो गए थे।

तेलंगाना के हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अगले दो दिन बिहार दौरे पर रहेंगे। 3 और 4 मई को वे सीमांचल क्षेत्र में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि किशनगंज जिले की बहादुरगंज विधानसभा सीट पर AIMIM ने पहले से अपना कैंडिडेट घोषित कर दिया है। अन्य सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

2020 में ओवैसी के 5 विधायक बने, बाद में 4 टूट गए

ओवैसी ने कहा कि बिहार में इस बार उनकी पार्टी मजबूती से लड़ेगी। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार AIMIM ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगा। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से सीमांचल क्षेत्र की 5 मुस्लिम बहुल सीटों पर AIMIM के उम्मीदवार जीते थे। हालांकि, 2022 में ओवैसी की पार्टी को बिहार में बड़ी टूट का सामना करना पड़ा था। AIMIM के पांच में से चार विधायक आरजेडी में चले गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

3 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

13 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

17 घंटे ago