बिहार में एक थाने की पुलिस ही चोर बन गई। ऐसे में सवाल ये है कि जब पुलिसकर्मी ही चोरी करने लगेंगे तो चोरों को कौन पकड़ेगा? मामला बिहार की राजधानी पटना के एक पुलिस थाने का है। यहां एक महिला सब इंस्पेक्टर और दो सहायक सब इंस्पेक्टर ने शराब चोरी की है। इस घटना के सामने आने के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
पटना में एक थाने से एक महिला सब इंस्पेक्टर और दो सहायक सब इंस्पेक्टर ने शराब चोरी की है। पुलिस स्टेशन में इस घटना से हड़कंप मच गया है। मामला पटना के पाटलिपुत्र थाने का है। तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
साथ ही तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें एक महिला सब इंस्पेक्टर आशा कुमारी और दो सहायक सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार व राजेश कुमार शामिल हैं। सिटी एसपी ने आरोपियों को निलंबित करने के साथ विभागीय कार्रवाई का भी आदेश दिया है।
पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल
बिहार की राजधानी पटना में जिन पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर सुरक्षा की जिम्मेवारी मिली है वही पुलिस पदाधिकारी थाने के अंदर रखे मालखाने के अंदर से शराब चोरी कर रहे हैं। पूरा मामला पटना के पाटलिपुत्र थाना का है। थाने के अंदर मालखाने में रखी शराब को पुलिस पदाधिकारी चोरी कर रहे हैं।
पूरी घटना थाने के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि पाटलिपुत्र थाना के मालखाना से शराब चोरी मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी की गई है। इसके साथ ही तीनों को निलंबित भी कर दिया गया है। इनमें महिला सब इंस्पेक्टर आशा कुमारी और दो सहायक सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार व राजेश कुमार शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, पंकज कुमार पाटलिपुत्र थाने में मुंशी का काम भी देखते थे। महिला सब इंस्पेक्टर पर जब्त शराब को रखने में लापरवाही करने का आरोप है। इस कार्रवाई के बाद से दूसरे थानों में भी हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि इससे पहले दीघा थाने में ऐसी हरकत की गई थी। इसके बाद बड़े पैमाने पर कार्रवाई हुई थी।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…