Bihar

इसी महीने मिल जाएगा अगस्त तक का मुफ्त राशन, डिप्टी सीएम ने बताई वजह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियिम के तहत अगस्त 2025 तक के मुफ्त राशन का वितरण इसी महीने (मई में) कर दिया जाएगा। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आने वाले मॉनसून सीजन को देखते हुए राशन का एडवांस में उठान और उसका लाभार्थियों में वितरण को अनुमति दी है। राज्य के लाखों लाभार्थियों को तीन महीनों का मुफ्त राशन एडवांस में मिलेगा।

सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि राज्यों को अगस्त 2025 तक के लिए आवंटित किए जाने वाले खाद्यान्न की उठान 30 मई 2025 तक पूरी की जाए। बरसात, बाढ़ जैसे हालात की आशंका की वजह से पैदा होने वाले परिवहन और भंडारण की चुनौतियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि कोशिश है कि लाभार्थियों तक समय पर राशन पहुंचाया जा सके। मंत्रालय ने भारतीय खाद्य निगम को गोदामों में पर्याप्त खाद्यान्न भंडारण करने और राज्यों के साथ राशन की अग्रिम उठान को सुचारू रूप से पूरा कराने का निर्देश दिया है।

3 महीने में 11 लाख राशन कार्ड बनेंगे

बिहार में अभियान चलाकर अगले 3 महीने के भीतर 11.36 लाख राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए खास तौर पर एससी और एसटी टोलों में शिविर लगाए जाएंगे। खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी एसडीओ और जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने राशन कार्ड बनाने में तेजी लाने को कहा है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में 11 लाख से ज्यादा राशन कार्ड की रिक्ति है। इनमें से 1.84 लाख कार्ड अंत्योदय के तहत हैं। इस रिक्ति को तत्काल पूरा करना है। इसके लिए जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि योग्य परिवारों का राशन कार्ड जल्द से जल्द बनाया जाए, ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: 28 साल की शिक्षिका शाइस्ता, 60 का स्कूल संचालक राकेश… चोरी छिपे नेपाल के मंदिर में कर ली शादी, Photo वायरल होते ही बवाल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है…

6 घंटे ago

छोटी उम्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज सीएम नीतीश करेंगे सम्मानित

समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…

17 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

19 घंटे ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

1 दिन ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

1 दिन ago