Bihar

हाजीपुर में बेकाबू पिकअप का कहर, पांच को रौंदा, एक की मौत; भीड़ ने गाड़ी को फूंक डाला

बिहार के वैशाली में गुरुवार को बेलगाम पिकअप वाहन ने कहर ढाया। गाड़ी के ड्राइवर ने रोड के किनारे पर खड़े पांच लोगों को कुचल दिया जिसमें एक की मौत हो गई। शेष चार लोग जख्मी हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर है। मृत युवक की पहचान रौशन कुमार, 24 वर्ष के रूप में की गयी है। गंभीर रूप से घायलों को पटना रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना हाजीपुर-लालगंज एसएच 74 की है। पुलिस ने दमकल बुलाकर जलती आग को बुझा दिया। एहतियाती तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन से किसी को ठोकर लग गई थी। डर के मारे ड्राइवर गाड़ी को तेजी से भगा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। इस भीषण दुर्घटना में 24 वर्षीय रोशन कुमार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि विकास ठाकुर, मोहम्मद अनजय और सनी कुमार सहित चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर सबके परिवार के लोग जुट गए और चीख-पुकार मच गई। आसपास के स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया।

इस बीच, आक्रोशित ग्रामीणों ने अनियंत्रित पिकअप वैन को पकड़कर उसमें आग लगा दी। आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया। इस वजह से आवागमन ठप हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से पिकअप चालक को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। वाहन में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना स्थल पर और इलाके में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

3 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

4 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

9 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

11 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

15 घंटे ago