Bihar

वेब सीरीज देखकर आया आइडिया; CBI अधिकारी बनकर लोगों को लूटा, पटना से 3 शातिर गिरफ्तार

पटना की एसके पुरी पुलिस ने सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों से ठगी और लूट करने वाले तीन बदमाशों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो पिस्टल, एक कट्टा, तीन कारतूस, सेना की वर्दी, सीबीआई का फर्जी आई कार्ड और पुलिस का स्टीकर लगी बाइक बरामद की गई है।

आरोपितों की पहचान धनरुआ निवासी नीतीश कुमार, सहरसा के रहने वाले रीतन कुमार और वैशाली के लालगंज निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई है। आरोपित खुद को सीबीआई अधिकारी बता जांच के नाम पर लोगों से ठगी करने के साथ ही मौका मिलने पर पिस्टल के बल पर लोगों से लूटपाट किया करते थे।

एसके पुरी थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी इलाके में बीते 10 मई की दोपहर एक बिस्कुट कंपनी के कलेक्शन बॉय अमर कुमार राजीव नगर से रुपये लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उससे 17 हजार रुपये लूट लिये। सचिवालय डीएसपी-2 साकेत ने रविवार को बताया कि एसके पुरी थानेदार प्रभात कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। वहीं, डायल-100 की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। सीसीटीवी फुटेज जांच में पता चला कि लूट करने वाले अपराधियों के साथ एक अन्य बाइक पर सवार बदमाश चिरैयाटांड़ इलाके में चक्कर लगा रहे हैं।

इसकी जानकारी मिलते ही 17 मई की रात पुलिस की टीम ने नीतीश कुमार को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर बाद में अलामगंज थाना क्षेत्र स्थित किराए के कमरे से गिरोह के दो अन्य सदस्यों रीतन कुमार और अरविंद कुमार की गिरफ्तार हुई। तलाशी में उनके पास से पिस्टल, कारतूस, सेना की वर्दी, सीबीआई का फर्जी आई कार्ड, वारदात में प्रयुक्त बाइक, कई बैकों के ब्लैंक चेक और छह मोबाइल फोन इत्यादि बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला कि पांच लोगों का गिरोह लोगों से ठगी और लूटपाट कर रहा था। अरविंद खुद को सीबीआई का स्पेशल ऑफिसर बता लोगों को रोक कर जांच के नाम पर उनके पास मौजूद गहने और नकदी लूट लेता था। वहीं, गिरोह के बदमाश हथियार का भय दिखाकर नकदी लाने ले जाने वाले कर्मियों से भी लूटपाट करते थे।

फिल्म और वेब सिरीज देखकर बदमाशों को अपराध का आइडिया आया था। वे पटना में किराए का कमरा लेकर लंबे समय से अपराध कर रहे थे। आरोपितों पर अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं और वे पहले जेल भी जा चुके हैं। रीतन कुमार के खिलाफ दीदारगंज और दरभंगा, नीतीश कुमार पर धनरुआ और दीदारगंज और अरविंद कुमार पर दीदारगंज व बेऊर थाने में केस दर्ज है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

3 मिनट ago

छोटू ह’त्याकांड के गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता, पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर दिया था घटना को अंजाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…

13 मिनट ago

समस्तीपुर : राजधानी एक्सप्रेस में 26 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPX एक्ट के तहत केस दर्ज

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…

36 मिनट ago

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

9 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

10 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

16 घंटे ago