Bihar

बिहार का सीएम चिराग चाहिए, पटना में लोजपा-आरवी के लगे पोस्टर; नीतीश की टेंशन बढ़ेगी?

लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नरेंद्र मोदी सरकार में फुड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान केंद्र की राजनीति से बिहार की राजनीति में मूव करने का ऐलान कर चुके है। इस बीच पटना के चौक चौराहों पर चिराग पासवान के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गयी है। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टरबाजी से राज्य का सियासी तापमान बढ़ गया है।

हालांकि चिराग पासवान पहले ही यह कह चुके हैं कि उन्हें सीएम बनने की कोई लालसा नहीं है लेकिन पोस्टर लगाए जाने के बाद इस बात की चर्चा हो रही है कि 2020 के चुनाव में चिराग पासवान ने जदयू के उम्मीदवारों के खिलाफ अपने प्रत्याशी उताकर कर कड़ी चुनौती दी थी। 2020 में नीतीश कुमार भले ही सीएम बने पर उनकी पार्टी मात्र 43 के स्कोर पर सिमट गयी थी।

पटना में लगाए गए पोस्टर में चिराग पासवान की कई तस्वीरें लगाई गयी हैं जिनमें ताजपोशी की तस्वीर भी शामिल है। पोस्टर में लिखा है- बिहार कर रहा है इंतजार, तापोशी का इंतजार, चिराग के स्वागत को तैयार है बिहार। यह भी लिखा है कि दंगा, फसाद ना बवाल चाहिए, बिहार का सीएम चिराग चाहिए। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नारे से साथ लिखा है- शेर का कलेजा लेकर ऊपर वाला भेजा है। यह पोस्टर पार्टी के शेखपुरा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली की ओर से लगवाया गया है।

कुछ दिनों पहले चिराग पासवान ने कहा था कि उनके पिता रामविलास पासवान की रुची केंद्र में थी जबकि वे बिहार की पॉलिटिक्स में इंटरेस्ट रखते हैं। वे राजनीति में बिहार के लिए ही आए हैं और बिहारियों की बेहतरी के लिए काम करना चाहते हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए लेकिन यह नहीं बताया कि कब लड़ेंगे। तभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि चिराग पासवान की नजर बिहार के सीएम की कुर्सी पर तो नहीं है। हालांकि एक न्यूज चैनल के प्रोग्राम में उन्होंने कहा कि सीएम या किसी पद की उनकी लालसा नहीं है। यह भी कहा कि बिहार में सीएम पद की कोई वैकेंसी नहीं है। लेकिन, बिहार ने देखा है कि यहां की राजनीति कभी भी, कोई भी करवट ले सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

1 घंटा ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

6 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल के सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई जाने वाली ट्रेन का परिचालन 31 मार्च के बाद हो जाएगा बंद

समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…

12 घंटे ago

रद्द हुई बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा, 4 साल बाद 15 मार्च को हुआ था एग्जाम

बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…

14 घंटे ago